,

MP में शुरू हुए UIDAI के सभी 36 नए आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत

प्रदेश में यूआईडीएआई के सभी 36 नए आधार सेवा केंद्र हुए क्रियाशील आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधाओं की पहुंच होगी आसान सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेंगी सेवाएं, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी सुविधा भोपाल मध्यप्रदेश में आधार सेवाओं के विस्तार और नागरिकों को आधार संबंधी सुविधाओं की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में…

MP में शुरू हुए UIDAI के सभी 36 नए आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत

प्रदेश में यूआईडीएआई के सभी 36 नए आधार सेवा केंद्र हुए क्रियाशील

आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधाओं की पहुंच होगी आसान
सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेंगी सेवाएं, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी सुविधा

भोपाल

मध्यप्रदेश में आधार सेवाओं के विस्तार और नागरिकों को आधार संबंधी सुविधाओं की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा प्रदेश में स्थापित किए गए सभी 36 नए आधार सेवा केंद्र क्रियाशील हो गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के बड़े भौगोलिक क्षेत्र में नागरिकों को यूआईडीएआई द्वारा सीधे संचालित आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले छह वर्षों के दौरान प्रदेश में यूआईडीएआई द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र केवल भोपाल और इंदौर में उपलब्ध थे। आधार सेवाओं की पहुंच का विस्तार करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 36 अतिरिक्त केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। इन सभी केंद्रों के क्रियाशील होने से प्रदेश में यूआईडीएआई के आधार सेवा नेटवर्क का विस्तार हुआ है।

नए आधार सेवा केंद्र प्रदेश के जनजातीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के साथ-साथ विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीव्हीटीजी) की आबादी वाले जिलों में भी स्थापित किए गए हैं। इनमें अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी, शिवपुरी, बालाघाट और मंडला सहित विभिन्न जिले शामिल हैं। इससे जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं प्राप्त करना आसान होगा।

सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेंगी आधार सेवाएं

आधार सेवा केंद्रों में नागरिकों की सुविधा के लिए आधुनिक अवसंरचना एवं सुव्यवस्थित संचालन की व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों पर सप्ताह के सातों दिन आधार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। नागरिक अपनी सुविधानुसार यूआईडीएआई की वेबसाइट bookappointment.uidai.gov.in पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इससे नागरिक अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे और केंद्रों पर प्रतीक्षा समय कम करने में मदद मिलेगी।

इन केंद्रों में बैठने की समुचित व्यवस्था, आधार नामांकन एवं अपडेट के लिए आधुनिक उपकरण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक केंद्र में सुचारु संचालन, सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने और नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए सेंटर प्रबंधक उपलब्ध रहेंगे।

आधार संबंधी समस्याओं के निराकरण में भी मिलेगी सहायता

आधार सेवा केंद्रों का उद्देश्य केवल आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को आधार संबंधी समस्याओं, शिकायतों एवं कठिनाइयों के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करना भी है। नागरिक इन केंद्रों पर सीधे संपर्क कर आधार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। नागरिक अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र (एएसके) की जानकारी यूआईडीएआई के भुवन पोर्टल bhuvan.nrsc.gov.in/apps/uidai पर प्राप्त कर सकते हैं।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports