दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां बनाते हैं. अगर आप भी इस दिवाली बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो चंद्रकला मिठाई बना सकते…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां बनाते हैं. अगर आप भी इस दिवाली बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो चंद्रकला मिठाई बना सकते हैं.

उत्तर भारत की पारंपरिक मिठाइयों में से एक चंद्रकला देखने में गुजिया जैसी होती है, लेकिन इसका स्वाद और बनाने का तरीका इसे खास बनाता है. इसके अंदर मावा, बादाम, काजू, किशमिश और नारियल की स्टफिंग होती है. इसे घी में सुनहरा तलकर केसर और इलायची वाली चाशनी में डुबोया जाता है. बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम यह मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी.

चंद्रकला बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
स्टफिंग तैयार करने के लिए:
    1 बड़ा चम्मच घी
    2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
    2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू
    2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
    2 बड़े चम्मच किशमिश
    1 कप मावा या खोया

आटा गूंथने के लिए:
    2 कप मैदा
    2 बड़े चम्मच घी
    एक चुटकी बेकिंग पाउडर
    एक चुटकी नमक
    जरूरत के अनुसार पानी
    घी या तेल

चाशनी बनाने के लिए:
    1 कप चीनी
    आधा कप पानी
    चौथाई छोटा चम्मच इलायची पाउडर
    केसर के कुछ धागे

चंद्रकला मिठाई बनाने का तरीका
1. सबसे पहले तैयार करें स्टफिंग
एक कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें कटे हुए बादाम, काजू, कद्दूकस किया हुआ नारियल और किशमिश डालकर हल्का भून लें. अब इसमें मावा डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पकाएं. जब मिश्रण एकसार हो जाए, तो गैस बंद कर दें. मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने के लिए साइड में रख दीजिए.

2. चंद्रकला के लिए गूंथें आटा
एक बड़े बर्तन में मैदा, घी, बेकिंग पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त और चिकना आटा गूंथ लें. आटे को ढककर करीब 20 मिनट के लिए रख दें.

3. तैयार करें चंद्रकला का शेप
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें गोल शेप में बेल लें. एक गोल पूरी पर तैयार मावा और ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग रखें. किनारों पर थोड़ा पानी लगाएं और उसके ऊपर दूसरी गोल पूरी रख दें. किनारों को अच्छी तरह दबाकर बंद करें, ताकि तलते समय भरावन बाहर न निकले.

4. घी में सुनहरा तल लें
एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. तैयार चंद्रकला को लो से मिडियम फ्लेम पर डालकर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. ध्यान रखें कि इन्हें हाई फ्लेम पर न तलें, वरना बाहर से जल्दी रंग आ जाएगा और अंदर से ठीक से नहीं पकेंगी.

5. तैयार करें केसर वाली चाशनी
एक दूसरे बर्तन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें. इसे तब तक पकाएं, जब तक एक तार की चाशनी न बन जाए. अब इसमें इलायची पाउडर और केसर के धागे डालकर अच्छी तरह मिला लें.

6. चाशनी में डुबोकर करें तैयार
अब गर्म चाशनी में तली हुई चंद्रकला डालें और करीब दो से तीन मिनट तक डुबोकर रखें. इसके बाद इन्हें बाहर निकाल लें. टेस्टी चंद्रकला मिठाई तैयार है, इसे आप मेहमानों को दिवाली पर खिलाएं.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed