,

त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर तक साप्ताहिक ट्रेन

रतलाम   दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल मंडल से गुजरने वाली बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को सुविधा होगी और उनका सफर आसान होगा। इसके साथ ही अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी…

त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर तक साप्ताहिक ट्रेन

रतलाम 

 दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल मंडल से गुजरने वाली बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को सुविधा होगी और उनका सफर आसान होगा। इसके साथ ही अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन 05092 बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर रात 11:30 से 11:35 बजे के बीच रतलाम पहुंचेगी और अगले दिन रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 और 18 नवंबर 2026 को चलेगी।

गलवार रात 10:25 से 10:30 बजे के बीच रतलाम पहुंचेगी
वापसी में ट्रेन 05091 प्रत्येक सोमवार रात 9:55 बजे गोरखपुर से रवाना होकर मंगलवार रात 10:25 से 10:30 बजे के बीच रतलाम पहुंचेगी और बुधवार दोपहर 12 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन नौ और 16 नवंबर को चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एसी द्वितीय व तृतीय श्रेणी, शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।

ट्रेन में चढ़ते समय महिला का मंगलसूत्र चोरी
उज्जैन: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला के गले से अज्ञात बदमाश मंगलसूत्र चोरी कर ले गया। घटना का पता ट्रेन में बैठने के बाद चला। महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।पुलिस के अनुसार शशि पत्नी ओमप्रकाश निवासी सीहोर अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम लेकोड़ा गई थी। वहां से पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से उज्जैन पहुंची थी।

सोमवार सुबह उसे अन्य रिश्तेदारों के साथ काचीगुड़ा एक्सप्रेस से सीहोर जाना था। ट्रेन के जनरल कोच में सवार होने के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। ट्रेन में बैठने के बाद शशि को मंगलसूत्र गायब होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

जीआरपी पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर आरोपित की पहचान करने में जुटी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जीआरपी ने मंगलसूत्र चोरी के मामलों में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports