,

बाणगंगा क्लस्टर से हटेंगे झुग्गीवासी, कर्मचारियों के लिए बनेगी आवासीय योजना

भोपाल भोपाल के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वीआईपी इलाकों के आसपास दशकों से बसी झुग्गी बस्तियों को हटाने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम ने पुनर्वास मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत पहले पक्के मकान बनाए जाएंगे, फिर झुग्गीवासियों को शिफ्ट किया जाएगा। झुग्गी विस्थापन की योजना को लेकर संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा…

बाणगंगा क्लस्टर से हटेंगे झुग्गीवासी, कर्मचारियों के लिए बनेगी आवासीय योजना

भोपाल
भोपाल के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वीआईपी इलाकों के आसपास दशकों से बसी झुग्गी बस्तियों को हटाने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम ने पुनर्वास मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत पहले पक्के मकान बनाए जाएंगे, फिर झुग्गीवासियों को शिफ्ट किया जाएगा। झुग्गी विस्थापन की योजना को लेकर संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।

जिसमें उन्होंने भोपाल को झुग्गी मुक्त बनाने और उनमें रह रहे रहवासियों को स्वच्छ वातावरण व सुविधायुक्त प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के लिए तत्परतापूर्वक कार्रवाई के लिए कहा है। बैठक में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, संयुक्त आयुक्त राजस्व डॉ. विनोद यादव, अपर कलेक्टर पीसी शाक्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

संभागायुक्त को संबंधित अधिकारियों ने बताया कि झुग्गी मुक्त भोपाल प्रोजेक्ट के अंतर्गत वल्लभ भवन पहाड़ी, अरेरा हिल्स, एमपीनगर, बाणगंगा क्षेत्र, पत्रकार कॉलोनी, मैनिट और कोलार तिराहा आदि क्षेत्रों को झुग्गी मुक्त किया जाना है। इसके लिए दानापानी सब्जी फार्म, राजीव नगर, अर्जुन नगर आदि क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने की योजना है, जिनमे झुग्गीवासियों को विस्थापित किया जाएगा।

पहले आवास निर्माण का कार्य किए जाना है, इसके बाद विस्थापन की कार्रवाई होगी। दानापानी फेस-1 के अंतर्गत 7560 ईडब्ल्यूएस आवास बनाए जाने की योजना है। बताया जा रहा है कि पूरी योजना में बाणगंगा क्लस्टर में 6,060 और दानापानी में 21,255 मकान बनाने की योजना है। दोनों परियोजनाओं की कुल प्रस्तावित आवास क्षमता 27,315 होगी।

यहां से होगा पहला चरण
पहले चरण के तहत वल्लभ भवन के आसपास हजारों की संख्या में फैली हुई झुग्गियां को हटाया जाएगा। भोपाल जिला प्रशासन के अनुसार यह पूरा काम पीपीपी मोड यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर किया जाएगा। कंपनी लोगों को 6000 से ज्यादा मकान/फ्लैट बना कर देगी। इसके बाद वल्लभ भवन के आसपास 8 से 9 बस्तियों को खाली कराया जाएगा।

इसके बाद भोपाल के अन्य क्षेत्रों की झुग्गियों को हटाने का काम शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि करीब 3 महीने पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बैठक ली थी। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि भोपाल को झुग्गी मुक्त बनाना है। इसके बाद शहर के आसपास हजारों की तादाद में बनी झुग्गियों को हटाने के लिए शासन ने प्लान बनाया था।

झुग्गी वाले प्रमुख इलाके
बता दें कि भोपाल के प्रमुख इलाके रोशनपुरा, राजभवन के पास करीब 17 एकड़ में फैली बस्ती, बाणगंगा, पंचशील, नया बसेरा, संजय नगर, गंगा नगर, बापू नगर, शबरी नगर, ओम नगर, दामखेड़ा, उड़िया बस्ती, नई बस्ती, मीरा नगर,भीमनगर, विश्वकर्मा नगर झुग्गी बस्तियां हैं। राहुल नगर, दुर्गा नगर, बाबा नगर, अर्जुन नगर जैसी सैकड़ों झुग्गी बस्तियां हैं।

कितने एरिए में कितनी है संख्या
गौरतलब है कि रोशनपुरा में करीब 17 एकड़ में 35000 नागरिक रहते हैं। बाणगंगा के 48 एकड़ एरिया में करीब 35000 लोग रहते हैं। शहर की प्रमुख झुग्गी की बात करें तो बाग सेवनिया के 16 एकड़ में 30000 नागरिक रहते हैं। विश्वकर्मा नगर में 6 एकड़ में 30000 नागरिक, अन्ना नगर के 51 एकड़ में 25000 नागरिक, भीम नगर में 72 एकड़ में 8000 नागरिक, मदर इंडिया में 49 एकड़ में 4000 नागरिक, शहीद नगर में 29 एकड़ में 2000 नागरिक रहते हैं। इन सभी के क्षेत्रफलों को मिलाया जाए तो करीब 400 एकड़ में झुग्गियां खड़ी हैं।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports