,

युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को मिलेगी नियुक्ति

मुख्यमंत्री 5 नवंबर को 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह प्रदेश के 12 जनपदों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं क्रियाशील, छह अन्य की स्थापना का कार्य जारी लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 5…

युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को मिलेगी नियुक्ति

मुख्यमंत्री 5 नवंबर को 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

प्रदेश के 12 जनपदों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं क्रियाशील, छह अन्य की स्थापना का कार्य जारी

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 5 नवंबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के तहत नवचयनित 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर किया जाएगा। इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश में 12 जनपदों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं क्रियाशील हैं, जबकि छह अन्य प्रयोगशालाओं की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही प्रदेश की सभी विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में ई-फॉरेंसिक 2.0 का संचालन किया जा रहा है। लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस स्थापित है। वहीं, 7 विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में डी.एन.ए. अनुभाग क्रियाशील हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports