,

बिहार में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, भानू प्रताप सिंह की जगह शैलेन्द्र सिंह को मिली कमान

पटना  पत्नी से विवाद को लेकर IPS भानू प्रताप सिंह को खगड़िया पुलिस अधीक्षक (SP) पद से हटा दिया गया है। बिहार में पत्नी से विवाद को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। भानू प्रताप सिंह को अब पुलिस मुख्यालय पटना बुलाया गया है। भानू प्रताप सहित बिहार में चार अधिकारियों का तबादला किया गया…

बिहार में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, भानू प्रताप सिंह की जगह शैलेन्द्र सिंह को मिली कमान

पटना 

पत्नी से विवाद को लेकर IPS भानू प्रताप सिंह को खगड़िया पुलिस अधीक्षक (SP) पद से हटा दिया गया है। बिहार में पत्नी से विवाद को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। भानू प्रताप सिंह को अब पुलिस मुख्यालय पटना बुलाया गया है। भानू प्रताप सहित बिहार में चार अधिकारियों का तबादला किया गया है।

इसमें अपराजीत, शैलेन्द्र सिंह, मोहम्मद मोहिबुल्लाह अंसारी और कुमारी ममता कल्याणी शामिल हैं। इनमें से शैलेन्द्र सिंह को खगड़िया का नया SP नियुक्त किया गया है।

खगड़िया में अब नहीं संभालेंगे SP की जिम्मेदारी
भानू प्रताप सिंह अब खगड़िया जिले की पुलिस की कमान नहीं संभालेंगे। उन्हें जिले के SP पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय पटना से संबद्ध किया गया है। यानी अब उनके पास किसी जिले की सीधी जिम्मेदारी नहीं रहेगी। वहीं, शैलेन्द्र सिंह को खगड़िया जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। भानू प्रताप सिंह के तबादले की चर्चा उनकी पत्नी के धरने और शिकायत के बाद से तेज थी।

2016 में हुई थी भानू प्रताप और पूजा की शादी
भानू प्रताप सिंह और पूजा सिंह की शादी साल 2016 में हुई थी। पूजा के मुताबिक, उस समय भानू प्रताप सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और उनके पास कोई नौकरी नहीं थी। पूजा ने उस दौर में उनका साथ देने का फैसला किया था। बाद में भानू प्रताप सिंह का चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में हुआ। वह 2021 बैच के अधिकारी हैं और खगड़िया के SP की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
पूजा सिंह ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने महिला थाने में आवेदन देकर पुलिस से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। पूजा का आरोप है कि उनके पति उन्हें छह साल की बेटी से बात नहीं करने दे रहे हैं और बेटी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा। इसी मांग को लेकर वह पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठी थीं।

तलाक नहीं, पति और बेटी के साथ रहना चाहती हैं पूजा
इस विवाद के बीच पूजा सिंह ने स्पष्ट कहा है कि वह तलाक नहीं चाहतीं। उनकी इच्छा है कि पति और बेटी के साथ फिर से घर बसाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनके पति उनकी बात समझने को तैयार होते हैं तो वह अपनी पुलिस शिकायत वापस लेने के लिए भी तैयार हैं। पूजा चाहती हैं कि उनकी बेटी को माता-पिता दोनों का साथ मिले और परिवार फिर से एक हो सके।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports