,

नागौर में धमाके से दहला बड़ली इलाका, 100 फीट दूर तक वाहनों को नुकसान; मकानों में आई दरारें

नागौर नागौर शहर के बड़ली क्षेत्र में गुरुवार सुबह बारूद के गोदाम में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई…

नागौर में धमाके से दहला बड़ली इलाका, 100 फीट दूर तक वाहनों को नुकसान; मकानों में आई दरारें

नागौर
नागौर शहर के बड़ली क्षेत्र में गुरुवार सुबह बारूद के गोदाम में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके से आसपास के मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं और करीब 100 फीट के दायरे में खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

घटना सुबह करीब 9:40 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान दो गंभीर घायल युवक भी मिले, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

धमाके से बस के शीशे टूटे, मकानों में आई दरारें
विस्फोट का असर घटनास्थल के आसपास के मकानों और वाहनों पर भी पड़ा। करीब 100 फीट दूर खड़ी एक बस के सभी शीशे टूट गए। आसपास के घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। धमाके की तेज आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर भीड़ को नियंत्रित कर राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा।

गोदाम में और मजदूर होने की आशंका
हादसे के समय गोदाम में कितने लोग मौजूद थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दो युवकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो गंभीर घायल मिले हैं। मृतकों की पहचान और विस्फोट के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे घटनास्थल का जायजा ले रही हैं।

पोटेशियम नाइट्रेट मिलाकर तैयार किया जाता है बारूद
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोदाम में पोटेशियम नाइट्रेट मिलाकर बारूद तैयार किया जाता था। गोदाम के एक हिस्से में तैयार पटाखों का स्टॉक भी रखा हुआ था। प्रारंभिक जानकारी में गोदाम मालिक का नाम अमीन बताया जा रहा है। बताया गया है कि उसके पास पटाखों का स्थायी लाइसेंस है। हालांकि, लाइसेंस के तहत कितनी मात्रा में पटाखे रखने की अनुमति थी और मौके पर कितना बारूद व विस्फोटक सामग्री रखी थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports