,

‘सत्ता के लिए बिन पानी मछली की तरह तड़प रहा विपक्ष’, मदन राठौड़ का कांग्रेस पर निशाना

जयपुर  जयपुर के रामलीला मैदान में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। साथ ही ईवीएम को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार किया। रैली के दौरान रेल मंत्री ने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र को बचाना है, अराजकता…

‘सत्ता के लिए बिन पानी मछली की तरह तड़प रहा विपक्ष’, मदन राठौड़ का कांग्रेस पर निशाना

जयपुर
 जयपुर के रामलीला मैदान में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। साथ ही ईवीएम को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार किया। रैली के दौरान रेल मंत्री ने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र को बचाना है, अराजकता को हटाना है के नारे भी लगवाए। इसके बाद न्यूगेट से त्रिपोलिया गेट तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद मंजू शर्मा सहित अनेक बीजेपी नेता मौजूद रहे।

रैली को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ईवीएम कौन लेकर आया था? कांग्रेस ही ईवीएम लेकर आई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया में सुधार के बाद जनता को अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुनने का अवसर मिला। वैष्णव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता लोकतंत्र को मजबूत करने के बजाय उसे चोट पहुंचाने के लिए सड़कों पर उतरते हैं। वैष्णव ने एसआईआर को लेकर कहा कि क्या यह देश में पहला एसआईआर है? इससे पहले भी कई बार एसआईआर हो चुका है। कांग्रेस के शासनकाल में भी यह प्रक्रिया अपनाई गई थी। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची में सुधार करना है। किसी मतदाता की मृत्यु होने या उसके घर बदलने की स्थिति में मतदाता सूची को अपडेट किया जाता है। उन्होंने मतदाता सूची को लोकतंत्र का मूल आधार बताया।

जयपुर के ससुराल का भी किया जिक्र
अश्विनी वैष्णव ने जयपुर से अपने पारिवारिक रिश्ते का जिक्र करते हुए चुटकी ली। उन्होंने कहा कि मैं भी इसी धरती का जाया हूं। जयपुरवासी कभी मुझे जीजा तो कभी फूफा बना देते हैं, लेकिन वे नाराज फूफा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर वालों की वजह से उनका घर चल रहा है। दरअसल, जयपुर में उनका ससुराल है।

सीएम का गहलोत पर फिर तीखा हमला
भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर एक बार फिर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जोधपुर में उन्होंने जो बातें कही थीं, उनमें से एक भी गलत साबित करके दिखा दीजिए। मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन में कथित घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि क्या जेजेएम में घोटाला नहीं हुआ? क्या आपके मंत्री और अधिकारी जेल नहीं गए? आप सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि आप जो आरोप लगाते हैं, उनके सबूत दीजिए। जनता को बताइए कि झूठा कौन है और सच्चा कौन? हम जनता की राजनीति करने वाले लोग हैं, आपकी तरह 24 घंटे राजनीति करने वाले नहीं हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान और आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को आलोचना की थी। सीएम भजनलाल के 24 घंटे में माफी न मांगने के बाद एक्स पर प्रतिक्रिया में गहलोत ने कहा था कि पीपाड़ में खाद बीज की दुकान खोली थी। जो छह महीने बाद ही बंद कर दी थी। जोधपुर यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था और छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। तब सीएम भजनलाल सिर्फ पांच साल के रहे होंगे। ऐसे में उनके दिमाग में यह बातें कहां से आईं और किस आधार पर कपोल कल्पित आरोप लगाए गए? व्यक्तिगत व मिथ्या आरोपों के बाद सोचा था कि सीएम को गलती का एहसास होगा और खेद व्यक्त करेंगे। इसलिए 24 घंटे का समय भी दिया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पद की गरिमा कहती है कि आरोप लगाने से पहले तथ्य जांच लिए जाएं।

सत्ता के लिए बिन पानी मछली की तरह तड़प रहा विपक्ष: मदन राठौड़
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता सत्ता के लिए बिन पानी मछली की तरह तड़प रहे हैं। वे अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। मदन राठौड़ ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां भाड़े के लोगों को लाकर प्रदर्शन करवाया गया। आज कांग्रेस ऐसे लोगों के साथ खड़ी है, जो भगवान राम के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, देश के टुकड़े करने की बात करते हैं और राष्ट्रीय गीत का अपमान करते हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे ऐसे लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। राहुल गांधी के लोकसभा में प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी की पीठ पर हाथ रखने की घटना पर टिप्पणी करते हुए राठौड़ ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को नेता प्रतिपक्ष कहते हुए भी शर्म आती है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed