,

CM मोहन यादव बोले- गरीबों के जीवन में खुशहाली लाना ही सरकार का संकल्प

हम गरीब के जीवन में सुख का सवेरा लाएं, ईश्वर से यही कामना है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुख-समृद्धि के पर्व धनतेरस की शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में किया पूजन अर्चन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीपोत्सव के शुभारंभ और सुख समृद्धि की मंगल कामना के पावन पर्व धनतेरस…

CM मोहन यादव बोले- गरीबों के जीवन में खुशहाली लाना ही सरकार का संकल्प

हम गरीब के जीवन में सुख का सवेरा लाएं, ईश्वर से यही कामना है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुख-समृद्धि के पर्व धनतेरस की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में किया पूजन अर्चन

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीपोत्सव के शुभारंभ और सुख समृद्धि की मंगल कामना के पावन पर्व धनतेरस पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में पूजन अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम के प्राचीन कुंडेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान भगवान कुबेर से सभी के जीवन में वैभव और आरोग्यता बनाए रखने की प्रार्थना की।    

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सब परमात्मा की कृपा और अपने सामर्थ्य व समृद्धि से गरीब से गरीब आदमी के जीवन में सुख का सवेरा लाएं,  सभी के काम आएं और जियो और जीने दो के भाव को बढ़ाएं, ईश्वर से यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान धन्वंतरि जी की पूजा होती है और आज से ही दीपावली का पर्व प्रारंभ होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और हमारा प्रदेश भी श्री मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। हमारा राज्य निवेश के मामले में पूरे देश में सबसे तेज गति से आगे चल रहा है। वर्तमान में मध्यप्रदेश देश में नंबर वन की स्थिति में है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed