,

रोडवेज कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 797 कंडक्टर प्रमोट और 43 ड्राइवरों को नई जिम्मेदारी

भिवानी. दीवाली के इस पावन पर्व पर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के लिए खुशियों की बड़ी सौगात आई है। विभाग ने चालकों और परिचालकों की पदोन्नति के एक साथ आदेश जारी किए हैं। इससे रोडवेज कर्मियों और उनके परिवारों में दीवाली का जश्न दोगुना हो गया है। राज्य परिवहन महानिदेशक द्वारा जारी आदेशों के अनुसार,…

रोडवेज कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 797 कंडक्टर प्रमोट और 43 ड्राइवरों को नई जिम्मेदारी

भिवानी.

दीवाली के इस पावन पर्व पर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के लिए खुशियों की बड़ी सौगात आई है। विभाग ने चालकों और परिचालकों की पदोन्नति के एक साथ आदेश जारी किए हैं।

इससे रोडवेज कर्मियों और उनके परिवारों में दीवाली का जश्न दोगुना हो गया है। राज्य परिवहन महानिदेशक द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, प्रदेश भर के 43 चालकों को पदोन्नत कर यार्ड मास्टर (पे-स्केल 9300-34800 3600 जीपी / एफपीएल-6 बनाया गया है। इसके साथ ही परिचालक वर्ग से भी 797 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।

डिपो-वाइज यार्ड मास्टर पदोन्नति सूची –

  • जींद, यमुनानगर: 4-4 चालक
  • भिवानी, झज्जर, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद: 3-3 चालक
  • करनाल, दिल्ली, कैथल, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, नूंह, पंचकूला: 2-2 चालक
  • पानीपत, चरखी दादरी, नारनौल, पलवल, रेवाड़ी, फतेहाबाद: 1-1 चालक

डिपो-वाइज परिचालक बने सब इंस्पेक्टर : –

  • सोनीपत: 62
  • हिसार: 59
  • भिवानी: 51
  • कैथल, जींद: 48-48 प्रत्येक
  • रोहतक: 44
  • पानीपत: 41
  • झज्जर, सिरसा: 39-39 प्रत्येक
  • अंबाला: 34
  • फतेहाबाद: 33
  • करनाल, कुरुक्षेत्र: 31-31 प्रत्येक
  • यमुना नगर: 27
  • पंचकूला, चरखी दादरी: 26-26
  • चंडीगढ़: 24
  • दिल्ली: 23
  • फरीदाबाद: 18
  • गुरुग्राम: 14
  • पलवल: 11
  • रेवाड़ी: 9
  • आईएसबीटी दिल्ली: 8
  • नारनौल: 7
  • नूंह: 6

दीवाली पर दोहरा उपहार
विभागीय नियमों के तहत चालकों को एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा गया है। दीवाली के ठीक मौके पर मिले इस बंपर प्रमोशन से रोडवेज कर्मियों में उत्साह देखा जा रहा है, जिससे इस बार का त्योहारी सीजन कर्मचारियों के लिए बेहद यादगार बन गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports