,

त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, पंजाब से बिहार के लिए 15 जोड़ी विशेष ट्रेनें

जालंधर. फेस्टीवल सीजन के चलते स्टेशनों पर बढ़ रही भीड़ को राहत देने की उद्देश्य से रेलवे की तरफ से 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं भीड़ की स्थिति को देखते हुए ट्रेनें और कुछ कोच भी रिजर्व रखे हैं। जो भीड़ की स्थिति को देख कर चलाई जा सकती है या कोचों…

त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, पंजाब से बिहार के लिए 15 जोड़ी विशेष ट्रेनें

जालंधर.

फेस्टीवल सीजन के चलते स्टेशनों पर बढ़ रही भीड़ को राहत देने की उद्देश्य से रेलवे की तरफ से 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं भीड़ की स्थिति को देखते हुए ट्रेनें और कुछ कोच भी रिजर्व रखे हैं। जो भीड़ की स्थिति को देख कर चलाई जा सकती है या कोचों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।

डिविजनल रेलवे मैनेजर संजीव कुमार ने सिटी रेलवे स्टेशन की इंस्पेक्शन के दौरान कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बड़े स्टेशनों में अस्थाई वेटिंग एरिया बनाए गए हैं, जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर 400 स्किवेयर मीटर का एरिया बनाया गया है।

पटना/दानापुर से दिल्ली के बीच ट्रेनें –

  • ट्रेन नंबर 02253: पटना से नई दिल्ली। वंदे भारत स्पेशल। हर शनिवार, सोमवार और बुधवार को 28 नवंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 02254: नई दिल्ली से पटना। वंदे भारत स्पेशल। हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार को 26 नवंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 02251: पटना से नई दिल्ली। वंदे भारत स्पेशल। हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार को 26 नवंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 02252: नई दिल्ली से पटना। वंदे भारत स्पेशल। हर शनिवार, सोमवार और बुधवार को 25 नवंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 04088: नई दिल्ली से पटना। रोजाना 30 नवंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 04087: पटना से नई दिल्ली। रोजाना 1 दिसंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 03257: दानापुर से आनंद विहार। हर रविवार को 29 नवंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 03258: आनंद विहार से दानापुर। हर सोमवार को 30 नवंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 03293: पटना से आनंद विहार। रोजाना 21 नवंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 03294: आनंद विहार से पटना। रोजाना 22 नवंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 04096: आनंद विहार से पाटलिपुत्र। रोजाना 29 नवंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 04095: पाटलिपुत्र से आनंद विहार। रोजाना 30 नवंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 04090: नई दिल्ली से दानापुर। हर शुक्रवार और बुधवार को 27 नवंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 04089: दानापुर से नई दिल्ली। हर शनिवार और गुरुवार को 28 नवंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 04404: शकूरबस्ती से पटना। 5 से 7 नवंबर और 10 से 14 नवंबर तक।
  • ट्रेन नंबर 04403: पटना से शकूरबस्ती। 6 से 8 नवंबर और 11 से 15 नवंबर तक।
  • चंडीगढ़, फिरोजपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनें

पटना और चंडीगढ़/फिरोजपुर के बीच तीन जोड़ी ट्रेनें

  • 04510: चंडीगढ़ से पटना। 6 नवंबर को।
  • 04509: पटना से चंडीगढ़। 7 नवंबर को।
  • 04512: चंडीगढ़ से पटना। हर गुरुवार को 26 नवंबर तक।
  • 04511: पटना से चंडीगढ़। हर शुक्रवार को 27 नवंबर तक।
  • 04616: फिरोजपुर से पटना। हर मंगलवार को 24 नवंबर तक।
  • 04615: पटना से फिरोजपुर। हर बुधवार को 25 नवंबर तक।

धनबाद/गया और दिल्ली के बीच पांच जोड़ी ट्रेनें

  • 03309: धनबाद से दिल्ली। हर शनिवार को 28 नवंबर तक।
  • 03310: दिल्ली से धनबाद। हर रविवार को 29 नवंबर तक।
  • 03639: धनबाद से शकूरबस्ती। हर सोमवार और शुक्रवार को 30 नवंबर तक।
  • 03640: शकूरबस्ती से धनबाद। हर मंगलवार और शनिवार को 1 दिसंबर तक।
  • 04064: दिल्ली से गया। शनिवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन 30 नवंबर तक।
  • 04063: गया से दिल्ली। रविवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन 1 दिसंबर तक।
  • 03697: गया से नई दिल्ली। हर मंगलवार और शनिवार को 28 नवंबर तक।
  • 03698: नई दिल्ली से गया। हर बुधवार और रविवार को 29 नवंबर तक।
  • 02397: शेखपुरा से आनंद विहार। हर रविवार को 29 नवंबर तक।
  • 02398: आनंद विहार से शेखपुरा। हर सोमवार को 30 नवंबर तक।

उत्तर बिहार और दिल्ली के बीच चलेंगी ये ट्रेनें –
उत्तर बिहार के प्रमुख शहरों को दिल्ली से जोड़ने के लिए 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

  • 02563: बरौनी से नई दिल्ली। रोजाना 30 नवंबर तक।
  • 02564: नई दिल्ली से बरौनी। रोजाना 30 नवंबर तक।
  • 02569: दरभंगा से नई दिल्ली। रोजाना 30 नवंबर तक।
  • 02570: नई दिल्ली से दरभंगा। रोजाना 30 नवंबर तक।
  • 05219: मुजफ्फरपुर से आनंद विहार। हर शुक्रवार को 27 नवंबर तक।
  • 05220: आनंद विहार से मुजफ्फरपुर। हर शनिवार को 28 नवंबर तक।
  • 05579: पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार। हर शुक्रवार और रविवार को 29 नवंबर तक।
  • 05580: आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट। हर रविवार और मंगलवार को 1 दिसंबर तक।
  • 05575: सहरसा से आनंद विहार। हर मंगलवार को 24 नवंबर तक।
  • 05576: आनंद विहार से सहरसा। हर गुरुवार को 26 नवंबर तक।
  • 05283: मुजफ्फरपुर से आनंद विहार। हर शनिवार को 28 नवंबर तक।
  • 05284: आनंद विहार से मुजफ्फरपुर। हर रविवार को 29 नवंबर तक।
  • 04028: आनंद विहार से मुजफ्फरपुर। हर मंगलवार और शुक्रवार को 24 नवंबर तक।
  • 04027: मुजफ्फरपुर से आनंद विहार। हर बुधवार और शनिवार को 25 नवंबर तक।
  • 04010: दिल्ली से सीतामढ़ी। हर गुरुवार को 19 नवंबर तक।
  • 04009: सीतामढ़ी से दिल्ली। हर शनिवार को 21 नवंबर तक।
  • 04014: आनंद विहार से लौकहा बाजार। रोजाना 29 नवंबर तक।
  • 04013: लौकहा बाजार से आनंद विहार। रोजाना 30 नवंबर तक।
  • 04072: नई दिल्ली से सुपौल। रोजाना 28 नवंबर तक।
  • 04071: सुपौल से नई दिल्ली। रोजाना 30 नवंबर तक।
  • 04098: शकूरबस्ती से दरभंगा। गुरुवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन 29 नवंबर तक।
  • 04097: दरभंगा से शकूरबस्ती। बुधवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन 30 नवंबर तक।
  • 04406: शकूरबस्ती से मानसी। 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को।
  • 04405: मानसी से शकूरबस्ती। 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को।
  • 04410: शकूरबस्ती से झंझारपुर। 5 से 7 नवंबर और 10 से 14 नवंबर तक।
  • 04409: झंझारपुर से शकूरबस्ती। 6 से 8 नवंबर और 11 से 15 नवंबर तक।
  • 04078: दिल्ली से दरभंगा। 10 नवंबर को।
  • 04077: दरभंगा से दिल्ली। 11 नवंबर को।

पंजाब और उत्तर बिहार के बीच स्पेशल ट्रेनें –
पंजाब से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए नौ जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

  •     04668: अमृतसर से बरौनी। हर रविवार को 29 नवंबर तक।
  •     04667: बरौनी से अमृतसर। हर मंगलवार को 1 दिसंबर तक।
  •     04652: अमृतसर से जयनगर। हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 29 नवंबर तक।
  •     04651: जयनगर से अमृतसर। हर शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को 1 दिसंबर तक।
  •     04640: छेहरटा से मुजफ्फरपुर। हर सोमवार को 30 नवंबर तक।
  •     04639: मुजफ्फरपुर से छेहरटा। हर मंगलवार को 1 दिसंबर तक।
  •     04536: चंडीगढ़ से बरौनी। हर शुक्रवार को 27 नवंबर तक।
  •     04535: बरौनी से चंडीगढ़। हर रविवार को 29 नवंबर तक।
  •     04656: लुधियाना से सहरसा। 6, 9 और 11 नवंबर को।
  •     04655: सहरसा से लुधियाना। 8, 11 और 13 नवंबर को।
  •     04662: लुधियाना से दरभंगा। 7, 10 और 11 नवंबर को।
  •     04661: दरभंगा से लुधियाना। 8, 11 और 12 नवंबर को।
  •     04528: सरहिंद से सहरसा। 5, 9 और 12 नवंबर को।
  •     04527: सहरसा से अंबाला कैंट। 6, 10 और 13 नवंबर को।
  •     04664: लुधियाना से गया। 12 नवंबर को।
  •     04663: गया से लुधियाना। 13 नवंबर को।
  •     04314: योग नगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर। हर रविवार और गुरुवार को 29 नवंबर तक।
  •     04313: मुजफ्फरपुर से योग नगरी ऋषिकेश। हर सोमवार और शुक्रवार को 30 नवंबर तक।

पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार में चलने वाली पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें –
पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार में पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। इनका संचालन इस प्रकार है:-

  • 03216/03215 पटना-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल: पटना से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली ट्रेन बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन 30 नवंबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन 1 दिसंबर तक गुरुवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी।
  • 05543/05544 रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल: दोनों दिशाओं में हर गुरुवार और शनिवार को 28 नवंबर तक चलेगी।
  • 03297/03298 पटना-इस्लामपुर स्पेशल: पटना से इस्लामपुर जाने वाली ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 29 नवंबर तक चलेगी। वापसी में यह हर बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को 30 नवंबर तक चलेगी।
  • 05573/05574 राघोपुर-देवघर स्पेशल: दोनों दिशाओं में रोजाना 30 नवंबर तक चलेगी।
  • 03287/03288 बक्सर-डीडीयू स्पेशल: बक्सर से डीडीयू जाने वाली ट्रेन रोजाना 30 नवंबर तक और वापसी की ट्रेन 1 दिसंबर तक चलेगी।

दिल्ली के चार बड़े रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की है। यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुल 2,040 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें 1,300 अतिरिक्त जवान शामिल हैं। नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और जरूरत पड़ने पर यात्रियों को तत्काल मदद देने के लिए आरपीएफ के जवान चौबीसों घंटे ड्यूटी पर रहेंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports