,

जज पर FIR दर्ज करने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई, TI को SSP ने भेजा लाइन अटैच

बिलासपुर. न्यायधानी में सप्ताहभर पहले फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले में सरकंडा थाना प्रभारी (टीआई) प्रदीप आर्य को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है. प्रदीप आर्य की जगह नरेश चौहान को सरकंडा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हालांकि, एसएसपी रजनेश सिंह की ओर से जारी…

जज पर FIR दर्ज करने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई, TI को SSP ने भेजा लाइन अटैच

बिलासपुर.

न्यायधानी में सप्ताहभर पहले फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले में सरकंडा थाना प्रभारी (टीआई) प्रदीप आर्य को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है. प्रदीप आर्य की जगह नरेश चौहान को सरकंडा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हालांकि, एसएसपी रजनेश सिंह की ओर से जारी आदेश में कार्रवाई की वजह प्रशासनिक बताई गई है.

बता दें कि बिलासपुर के राजकिशोर नगर स्थित निवासरत महासमुंद कुटुंब न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी के साथ मारपीट का मामला सप्ताहभर पहले सामने आया था. जन्मदिन के जश्न के दौरान देर रात ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने से परेशान होकर न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी ने आपत्ति जताई थी. इस पर प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने न्यायाधीश के साथ उनके परिजनों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी.

मामले में प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया गई थी. बताया जा रहा है कि न्यायिक अधिकारियों ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई थी. आरोप है कि जज के खिलाफ केस दर्ज करने से पहले जरूरी प्रशासनिक अनुमति और सभी पहलुओं की जांच नहीं की गई थी.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports