,

सास को दामाद से हुआ प्यार! पति को छोड़कर फरार हुई महिला, घर में गड़ा सोना भी खोदा

उन्नाव यूपी के उन्नाव से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं. यहां अपने बीमार पति को छोड़कर एक महिला अपने दामाद के साथ फरार हो गई. आरोप लगाया गया है कि महिला घर में गड़ी पुश्तैनी ज्वेलरी भी खोदकर ले गई है. अब इस मामले को लेकर बीमार पति और बेटा…

सास को दामाद से हुआ प्यार! पति को छोड़कर फरार हुई महिला, घर में गड़ा सोना भी खोदा

उन्नाव

यूपी के उन्नाव से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं. यहां अपने बीमार पति को छोड़कर एक महिला अपने दामाद के साथ फरार हो गई. आरोप लगाया गया है कि महिला घर में गड़ी पुश्तैनी ज्वेलरी भी खोदकर ले गई है. अब इस मामले को लेकर बीमार पति और बेटा शिकायत करने एसपी के पास पहुंचा है। 

मामला अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव का है. महिला के बेटे ने पुलिस से शिकायत करने के बाद एसपी जय प्रकाश सिंह से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की. परिवार का आरोप है कि महिला ने कुछ समय पहले 10 बिस्वा जमीन अपने नाती के नाम कर दी थी. अब एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

बेटे ने शिकायत में कहा कि करीब 15 साल पहले उसकी बहन की शादी सोहरामऊ थाना क्षेत्र में हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद उसके पति ने बहन की हत्या कर दी थी. बेटे का कहना है कि बहन की मौत के बाद उसके बच्चे की परवरिश को देखते हुए परिवार ने उस समय केस दर्ज नहीं कराया था. इसके बाद उसकी मां और बहनोई के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. बहनोई का घर आना-जाना शुरू हो गया था। 

बेटे के मुताबिक, पिता ने जब इस बात का विरोध किया तो घर में झगड़े होने लगे. परिवार का दावा है कि मां और बहनोई की नजदीकियां बनी रहीं. अब मां उसी बहनोई के साथ घर छोड़कर चली गई है। 

घर में जमीन के नीचे दबाकर रखे थे गहने
इस मामले में पुश्तैनी ज्वेलरी को लेकर भी बड़ा आरोप लगाया गया है. बेटे और उसके बीमार पिता का कहना है कि घर के अंदर जमीन में एक गड्ढा खोदकर परिवार के पुश्तैनी गहने छिपाकर रखे गए थे. इन गहनों में करीब 2 किलो चांदी और 80 ग्राम सोना था. आरोप है कि महिला जमीन खोदकर ये गहने भी निकाल ले गई. परिवार का कहना है कि इन गहनों की कीमत लाखों रुपये है। 

बेटे ने अपनी शिकायत में जमीन को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उसका आरोप है कि 14 सितंबर को उसकी मां ने अपने दामाद के कहने पर पिता की खरीदी हुई 10 बिस्वा जमीन अपने नाती के नाम कर दी. परिवार को इस जमीन के नाम किए जाने की जानकारी बाद में मिली. बेटे का कहना है कि मां ने यह काम चुपचाप किया और पिता को जानकारी नहीं दी। 

बीमार पति गांव में चौकीदारी करता था
शिकायत में महिला के बेटे ने कहा है कि पिता की तबीयत ठीक नहीं रहती. वह पहले गांव में चौकीदारी का काम करते थे. बेटे का आरोप है कि मां के घर छोड़ने के बाद बीमार पिता अकेले रह गए हैं. परिवार ने पहले अजगैन थाने में शिकायत दी थी. बेटे का कहना है कि वहां से कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए वह एसपी के पास पहुंचा. उसने मां और बहनोई के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. एसपी जय प्रकाश सिंह ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed