,

ठगी केस में बढ़ेगी कई नेताओं और पुलिस अधिकारियों की मुश्किलें, चेतन के बाद जांच तेज

चंडीगढ़. हैदराबाद में फर्जी काॅल सेंटरों के जरिए अमेरिकी नागरिकों से 261 करोड़ रुपये की ठगी के मामले के तार चंडीगढ़ से भी जुड़े हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंडीगढ़ सेक्टर-50 के रहने वाले चेतन मुंजाल को गिरफ्तार किया था। मुंजाल की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ के कई बड़े नेता और पुलिस…

ठगी केस में बढ़ेगी कई नेताओं और पुलिस अधिकारियों की मुश्किलें, चेतन के बाद जांच तेज

चंडीगढ़.

हैदराबाद में फर्जी काॅल सेंटरों के जरिए अमेरिकी नागरिकों से 261 करोड़ रुपये की ठगी के मामले के तार चंडीगढ़ से भी जुड़े हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंडीगढ़ सेक्टर-50 के रहने वाले चेतन मुंजाल को गिरफ्तार किया था।

मुंजाल की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ के कई बड़े नेता और पुलिस अधिकारियों की परेशानी बढ़ने वाली है। सूत्रों के मुताबिक चेतन मुंजाल कई बड़े नेताओं और पुलिस अधिकारियों के संपर्क में था। पंजाब के एक सीनियर आइपीएस से उसकी बातचीत के भी सुराग मिले हैं। चेतन भी एक बड़ी राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक रखता है। उसका नाम लारेंस बिश्नाेई गैंग के साथ भी जोड़ा जाता है। वह सेक्टर-26 स्थित काला घोड़ा रेस्टोरेंट में 25 प्रतिशत का हिस्सेदार है और ठगी की रकम में से 23.19 लाख रुपये इस रेस्टोरेंट में भी ट्रांसफर किए गए थे। वहीं, चर्चा यह भी है कि चंडीगढ़ के आगामी नगर निगम में भी ठगी की रकम खपाई जानी थी। चेतन कई नेताओं को फंडिंग भी करता था।

549 अमेरिकी नागरिकों से की गई थी ठगी
ईडी की जांच में सामने आया है कि आरोपित भारत में फर्जी अंतरराष्ट्रीय काल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों को सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बनकर डराते थे। बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन और फर्जी खरीदारी का झांसा देकर उन्हें गिरफ्तारी की धमकी दी जाती थी। इसके बाद नकदी, सोना, गिफ्ट कार्ड और बैंक खातों के जरिए रकम वसूली जाती थी।जांच के मुताबिक, इस नेटवर्क ने 549 अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाया। 6,463 अमेरिकी फोन नंबरों पर संपर्क किया गया और करीब 27.39 मिलियन डालर यानी 261 करोड़ रुपये की ठगी की गई। रकम को क्रिप्टोकरेंसी और हवाला के जरिए ठिकाने लगाया जाता था।

चेतन के भाजपा से रिश्तों की हो जांच
कांग्रेस चंडीगढ़ कांग्रेस ने चेतन मुंजाल के भाजपा से राजनीतिक रिश्तों की गहन जांच की मांग की। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि मुंजाल भाजपा के लिए कोई अनजान चेहरा नहीं है। नवंबर 2018 में इंटरनेट मीडिया पर डाली गई तस्वीरों में तत्कालीन सांसद किरण खेर उसका भाजपा में स्वागत करती दिख रही हैं। मुंजाल चंडीगढ़ भाजपा के मौजूदा और पूर्व के कई बड़े नेताओं का खासमखास था। शर्मा ने आरोप लगाया कि इन्हीं रिश्तों के दम पर मुंजाल इतने बड़े पैमाने पर यह खेल चला सका।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports