,

बिहार को मिलेंगी 5 फोरलेन सड़कें, अयोध्या से जनकपुर तक कनेक्टिविटी होगी मजबूत

पटना  वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एनएच की जिस कार्ययोजना को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी अनुमति दी है उसके तहत चार लेन की पांच सड़क परियोजनाओं पर बिहार में मोटी राशि का निवेश होगा। अकेले मशरख-चकिया-भिट्ठा मोड़ सड़क की फोरलेनिंग पर 8,500 करोड़ रुपये की योजना को सहमति मिल गयी है। चार…

बिहार को मिलेंगी 5 फोरलेन सड़कें, अयोध्या से जनकपुर तक कनेक्टिविटी होगी मजबूत

पटना
 वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एनएच की जिस कार्ययोजना को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी अनुमति दी है उसके तहत चार लेन की पांच सड़क परियोजनाओं पर बिहार में मोटी राशि का निवेश होगा।

अकेले मशरख-चकिया-भिट्ठा मोड़ सड़क की फोरलेनिंग पर 8,500 करोड़ रुपये की योजना को सहमति मिल गयी है।

चार लेन की सड़क परियोजनाओं में सबसे अधिक राशि मशरख-चकिया-भिट्ठा मोड़ पर मशरख-चकिया-भिट्ठा मोड़ तक जिस सड़क की फोरलेनिंग होगी। वह दो एनएच क्रमश: 227 और 227 ए है। इसकी लंबाई 146 किमी है।

सबसे अधिक 8,500 करोड़ इसी प्रोजेक्ट पर खर्च होने हैं। इस सड़क का महत्व यह है कि यह अयोध्या को जनकपुर (नेपाल) और माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी से जोड़ रही। यह सड़क सारण, पूर्वी चंपारण. शिवहर व सीतामढ़ी जिले से होकर गुजर रही।
अरवल से बिहारशरीफ सड़क की फोरलेनिंग में 3300 करोड़ रुपये का खर्च

अरवल से बिहारशरीफ के बीच की सड़क 89 किमी लंबी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस सड़क की फोरलेनिंग के लिए भी अपनी सहमति दे दी है।

अभी निर्माण पूर्व की गतिविधियों के लिए 3300 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने को सहमति मिली है। यह एनएच-33 है।

दो सड़कों की फोरलेनिंग के लिए ढाई-ढाई हजार करोड़
दो सड़कों की फोरलेनिंग के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ढाई-ढाई हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस सूची में पहली सड़क पटना के नौबतपुर से अरवल और औरंगाबाद होते हुए हरिहरगंज तक की है।

इसकी लंबाई 88 किमी है। इस सूची में दूसरी सड़क बरियारपुर से बिशुनपुर जमुई तक की है। यह एनएच -333 के रूप में अधिसूचित है। इसकी लंबाई 90 किमी है। बरियारपुर मुंगेर जिले में है। जमुई जिले के झाझा और चकाई होते हुए यह आगे बढ़ती है। वैसे इस सड़क की कुल लंबाई 141 किमी है।

छपवा-बेतिया प्रोजेक्ट के लिए 1700 करोड़
छपवा से बेतिया के बीच 40 किमी लंबी सड़क की फोरलेनिंग के लिए 1700 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है। यह एनएच -727 के रूप में अधिसूचित है। इसमें बेतिया बाईपास भी शामिल है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed