,

Bihar New Zoo: गया में बनेगा नया जू, जंगल की जमीन पर विकसित होगा आधुनिक चिड़ियाघर

पटना बिहार में उपलब्ध बंजर वन भूमि का उपयोग औद्योगिक ढांचागत संरचनाओं के निर्माण में भी होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से इस संदर्भ में विचार-विमर्श किया। तय हुआ कि गयाजी में 45.9 हेक्टेयर वन भूमि पर चिड़ियाघर बनाया जाएगा। इसके…

Bihar New Zoo: गया में बनेगा नया जू, जंगल की जमीन पर विकसित होगा आधुनिक चिड़ियाघर

पटना
बिहार में उपलब्ध बंजर वन भूमि का उपयोग औद्योगिक ढांचागत संरचनाओं के निर्माण में भी होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से इस संदर्भ में विचार-विमर्श किया।

तय हुआ कि गयाजी में 45.9 हेक्टेयर वन भूमि पर चिड़ियाघर बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। इसके अलावा पांच अन्य परियोजनाओं पर प्रारंभिक सहमति बनी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास के बीच संतुलन स्थापित करते हुए परियोजनाएं आगे बढ़ेंगी। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा। औद्योगिक विकास के साथ पर्यटन एवं आधारभूत संरचना को भी नई गति मिलेगी।

पांच अन्य प्रस्ताव
    जमुई जिला में प्रस्तावित सौर ऊर्जा एवं इस्पात उद्योगों की स्थापना के लिए कुल 9000 एकड़ आवश्यक भूमि में से 4340 एकड़ वन भूमि के उपयोग का प्रस्ताव
    गया जिला के डोभी में अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे के अंतर्गत इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आइएमसी) की स्थापना के लिए कुल 1600 एकड़ भूमि में से 1308.72 एकड़ वन भूमि के उपयोग का प्रस्ताव
    पश्चिम चंपारण जिला में वाल्मीकि व्याघ्र अभयारण्य के अंतर्गत 5.8 किलोमीटर लंबे मदनपुर-पनियहवा पथ की मरम्मत तथा इसे प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव
    मुंगेर जिला के तारापुर अनुमंडल के अंतर्गत संग्रामपुर में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कुल 114 एकड़ भूमि में से 84 एकड़ आवश्यक जंगल झाड़ भूमि के उपयोग का प्रस्ताव
    मुंगेर जिला के भीमबांध क्षेत्र में ईको-टूरिज्म की व्यापक संभावनाओं को विकसित करने के लिए आवश्यक वैधानिक एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियों का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से इन प्रस्तावों पर शीघ्र स्वीकृति का अनुरोध किया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed