धान की पराली बनी किसानों के लिए वरदान, जीरो टिलेज तकनीक से उगा रहे आलू

नई दिल्ली वायु प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके बेहद प्रभावित हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच चुका है। वायु प्रदूषण को लेकर कई जगहों पर पराली जलाए की घटनाओं को वजह बताया जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में किसान पराली की…

धान की पराली बनी किसानों के लिए वरदान, जीरो टिलेज तकनीक से उगा रहे आलू

नई दिल्ली
वायु प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके बेहद प्रभावित हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच चुका है। वायु प्रदूषण को लेकर कई जगहों पर पराली जलाए की घटनाओं को वजह बताया जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में किसान पराली की मदद से आलू की बंपर पैदावार कर रहे हैं। ऊना के किसान धान की कटाई के बाद खेतों को खाली छोड़ने की जगह बिना जुताई किए ही आलू की बुवाई कर रहे हैं। इस तकनीक में आलू के बीज को मिट्टी के बजाय धान की बची हुई पराली से ढक दिया जाता है।

आलू की खेती में खास तकनीक
किसानों को इस खास तकनीक में एक ओर जुताई और सिंचाई पर होने वाला खर्च बचता है, दूसरी तरफ खेत में मौजूद नमी का भी फायदा मिलता है। अखरोट स्थित कृषि अनुसंधान उपकेंद्र किसानों को यह बुवाई तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। उपकेंद्र के एक प्रवक्ता ने बताया कि नंदपुर गांव में रंजना देवी के खेत में शून्य जुताई (जीरो टिलेज) पद्धति से आलू की सफलतापूर्वक बुवाई की गई है।

धान कटाई के बाद जुताई की जरुरत नहीं
इस तकनीक की खास बात यह है कि धान की कटाई के बाद खेत की दोबारा जुताई करने की जरूरत नहीं पड़ती। मिट्टी में पहले से मौजूद नमी का इस्तेमाल करके आलू लगाए जाते हैं और धान की बची हुई पराली के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इससे मिट्टी की नमी बनी रहती है और कृषि अवशेषों का भी उपयोग हो जाता है। रंजना देवी ने कहा कि उन्होंने शून्य जुताई पद्धति का प्रशिक्षण लेने के बाद इस साल अपने खेत में इस पद्धति को अपनाया। अब वह दूसरे किसानों को भी इस तकनीक को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।

जुताई और सिंचाई का बचता है खर्च
इस पद्धति का प्रमुख फायदा यह है कि धान की कटाई और अगली फसल की बुवाई के बीच खेत को खाली छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही, जुताई और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी काफी कम हो जाता है। इससे पराली जलाने या उसके निस्तारण की समस्या से भी किसानों को राहतमिल जाती है। यह तकनीक मिट्टी की संरचना और उसकी सेहत में सुधार लाने में भी मददगार है।

किसानों को बंपर पैदावार की उम्मीद
कृषि अनुसंधान उपकेंद्र किसानों के खेतों में इस तकनीक का प्रदर्शन कर रहा है। इसके साथ ही ज्यादा से ज्याद किसानों को इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को कम लागत वाली, पानी बचाने वाली और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति अधिक सक्षम खेती के तरीकों से जोड़ना है। सकारात्मक रिजल्ट मिलने पर यह पद्धति किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का एक प्रभावी जरिया बन सकती है। इससे धान की कटाई के बाद आलू की खेती के साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी होगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports