,

जनगणना के लिए 11 हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षण, 40 सवालों के देने होंगे जवाब

आगरा  जनगणना-2027 का दूसरा चरण एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इससे पूर्व 16 से 30 नवंबर तक घर बैठे स्वगणना फार्म भर सकेंगे। फार्म भरने के बाद आईडी को याद रखना होगा। जब भी कर्मचारी जनगणना के लिए आए, आईडी की जानकारी सिर्फ उसे देनी होगी। पहले चरण में 50 हजार लोगों…

जनगणना के लिए 11 हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षण, 40 सवालों के देने होंगे जवाब

आगरा
 जनगणना-2027 का दूसरा चरण एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इससे पूर्व 16 से 30 नवंबर तक घर बैठे स्वगणना फार्म भर सकेंगे। फार्म भरने के बाद आईडी को याद रखना होगा। जब भी कर्मचारी जनगणना के लिए आए, आईडी की जानकारी सिर्फ उसे देनी होगी। पहले चरण में 50 हजार लोगों ने स्वगणना फॉर्म भरा था।
जिला प्रशासन ने जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी कर ली है। 11 हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

आगरा जिले में 23 और नगर निगम में चार चार्ज (जोन) बनाए गए हैं। कर्मचारियों का पहला और दूसरा प्रशिक्षण भी हो चुका है। दूसरे चरण में 40 प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक व्यक्ति को देने हैं। पहली बार डिजिटल जनगणना होने जा रही है।

यह है स्वगणना का तरीका
    जनगणना की वेबसाइट पर क्लिक करें
    सबसे पहले अपने राज्य का चयन करें। स्क्रीन पर कैप्चा भरें
    स्क्रीन पर स्वागत संदेश आएगा। इसमें बताया जाएगा कि 15 से 20 मिनट का समय लगेगा
    सबसे पहले परिवार के मुखिया और मोबाइल नंबर का पंजीकरण करें। ई-मेल आइडी भी अंकित कर सकते हैं
    अपनी पसंद की भाषा का चयन करें। एक बार भाषा का चयन करने के बाद उसमें बदलाव नहीं हो सकता है
    आपके मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आएगा
    जिला, पिनकोड, गांव या फिर शहर और क्षेत्र को भरें
    डिजिटल मैप पर लाल मार्कर से अपने मकान की सही लोकेशन का चयन करें
    मकान और परिवार से संबंधित 34 प्रश्न और छह अन्य प्रश्न होंगे। कुल 40 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे
    सभी प्रश्नों के उत्तर देने के बाद फार्म सबमिट कर दें
    11 अंकों का स्वगणना पहचान संख्या (एसई आईडी) मोबाइल या फिर ई-मेल आईडी पर आएगी
    एसई आईडी की जानकारी सिर्फ सरकारी कर्मचारी को घर आने पर दें

    पहली बार स्वगणना का विकल्प भी लोगों को दिया जा रहा है। लोग घर बैठे वेबसाइट की मदद से स्वगणना फॉर्म खुद और अपने स्वजन का भर सकते हैं। आईडी की जानकारी सरकारी कर्मचारी को देनी होगी तभी जनगणना पूरी मानी जाएगी।
–
मनीष बंसल, डीएम आगरा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports