मध्य प्रदेश की बेटी को BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अनादि तागड़े करेंगी भारतीय टीम की कप्तानी

इंदौर   भारतीय महिला अंडर 19 क्रिकेट ए टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी इंदौर की होनहार बेटी अनादि तोगड़े को सौंपी गई है. वह आगामी त्रिकोणीय टी-20 सीरिज में अपना कमाल दिखाएंगी. अनादि भारत की अंडर-19 ए और बी टीमों के साथ नेपाल की अंडर-19 टीम इस श्रृंखला में हिस्सा लेंगी. बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ…

मध्य प्रदेश की बेटी को BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अनादि तागड़े करेंगी भारतीय टीम की कप्तानी

इंदौर 
 भारतीय महिला अंडर 19 क्रिकेट ए टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी इंदौर की होनहार बेटी अनादि तोगड़े को सौंपी गई है. वह आगामी त्रिकोणीय टी-20 सीरिज में अपना कमाल दिखाएंगी. अनादि भारत की अंडर-19 ए और बी टीमों के साथ नेपाल की अंडर-19 टीम इस श्रृंखला में हिस्सा लेंगी. बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता आगामी आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

अनादि ने चैलेंजर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया
अनादि ने हाल ही में बिलासपुर में आयोजित महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया. इस टूर्नामेंट में अनादि ने 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. उनका सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में देखने को मिला, जहां अनादि ने 4 ओवर में केवल 18 रन देकर 3 विकेट झटके. इस प्रदर्शन ने निर्णायक मुकाबले में उनकी विकेट लेने की क्षमता और दबाव में गेंदबाजी करने के कौशल को सामने रखा। 

अनादि के प्रदर्शन की खास बात यह रही कि टूर्नामेंट के साथ उनकी गेंदबाजी में निरंतर सुधार दिखाई दिया. पहले मुकाबले में उन्होंने 3 ओवर में 15 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. दूसरे मुकाबले में उन्होंने 3 ओवर में केवल 8 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. इसके बाद फाइनल में 3 विकेट लेकर उन्होंने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। 

गेंदबाजी के आंकड़े काफी उल्लेखनीय
अनादि ने 10 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए. इस आधार पर उनकी गेंदबाजी औसत 10.25 और इकॉनमी रेट 4.10 रहा. टी-20 क्रिकेट में 4.10 की इकॉनमी विशेष रूप से प्रभावशाली रही. पहले तीन मुकाबलों के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उन्होंने कोई वाइड या नोबॉल नहीं की, केवल एक चौका दिया. एक मैडन ओवर भी उनके नाम रहा. अनादि ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दिया. उन्होंने दो पारियों में कुल 11 रन बनाए. उन्होंने क्षेत्ररक्षण में एक कैच भी लिया। 

ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया U19 A और B टीम
महिला चयन समिति ने 'मुथूट फिनकॉर्प T20 ट्राई-सीरीज' के लिए इंडिया U19 A और इंडिया U19 B टीमों का चयन किया है. इस सीरीज में तीसरी टीम के तौर पर नेपाल U19 शामिल होगी। 

भारत अंडर19 ए टीम : भाविका अहिरे, तनिष्का शर्मा, रिया भाटी, इरा जाधव , निधि महतो, इप्सिता मंडल, पूर्वा सिवाच, महक नरवासे, शांभवी राजपूत, मैत्री मनियार, जूली कुमारी, गौरी गोयल, नन्दना श्रीधरन, प्रीति कपूर, ग्रिशा कटारिया.

भारत अंडर19 बी टीम : ईश्वरी अवसरे, रचिता हटवार, दीया यादव, अर्चना, श्रेया एस चव्हाण, समायरा राघव, कुमारी पलक, उमा काशवी, अचसा परमार, निष्ठा सोती, विधि परमार, वंदिता के राव, अनादि तागड़े , अक्षरा तिवारी, पलक सिंह. 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports