,

गौ माता की पूजा कर CM साय ने मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

जशपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की. उन्होंने गौमाता को तिलक लगाकर पूजा की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक एवं…

गौ माता की पूजा कर CM साय ने मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

जशपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की. उन्होंने गौमाता को तिलक लगाकर पूजा की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला की स्मृति में मनाया जाता है.

CM साय ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री साय ने शुभकामना संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है. भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के साथ सामूहिक सहयोग और एकजुटता का संदेश देती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का लोकपर्व गौरा-गौरी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है. यह पर्व हमारी माटी की परंपराओं, ग्रामीण जीवन और लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है. ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं.

सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की –
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं लोकपर्व गौरा-गौरी पूजन की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुशासन सरकार गौवंश के संरक्षण-संवर्धन के साथ किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर…
CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 10, 2026

मुख्यमंत्री साय ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण और गौरा-गौरी की कृपा से छत्तीसगढ़ के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से भरे रहें, अन्नदाताओं के जीवन में समृद्धि आए और प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहे.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports