,

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

विदिशा और धार में 1 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा एवं गांजे के पौधे जप्त दो आरोपी गिरफ्तार भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे अवैध कारोबार…

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

विदिशा और धार में 1 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा एवं गांजे के पौधे जप्त
दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ मादक पदार्थों की खेती और सप्लाई नेटवर्क पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में विदिशा और धार जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 467.328 किलोग्राम गांजा एवं गांजे के हरे पौधे जप्त किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 19 लाख 13 हजार रुपये है। दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विदिशा – 104.14 किलोग्राम गांजा जप्त
जिले में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत थाना करारिया चौराहा पुलिस ने ग्राम ब्योची में कार्रवाई कर 104.14 किलोग्राम गांजा जप्त किया। इसकी अनुमानित कीमत 52 लाख रुपये है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर गांजा जप्त किया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

धार – 363.188 किलोग्राम गांजे के हरे पौधे जब्त
जिले में पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना टाण्डा पुलिस ने ग्राम पुरा में कपास के खेत के बीच की जा रही गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया। पुलिस टीम ने खेत से गांजे के 383 हरे पौधे जप्त किए, जिनका कुल वजन 363.188 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत 67 लाख 13 हजार रुपये है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी से गांजे की खेती के स्रोत, संभावित सप्लाई और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध निरंतर चलाए जा रहे अभियानों के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध खेती, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। विदिशा और धार जिले की ये कार्रवाइयां मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की सतत सक्रियता, सूचना तंत्र की प्रभावशीलता और स्थानीय स्तर पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के प्रयासों को दर्शाती हैं। मध्यप्रदेश पुलिस आमजन से अपील करती है कि कहीं भी मादक पदार्थों की अवैध खेती, भंडारण अथवा तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed