,

सशक्त नारी बन रहीं सामाजिक बदलाव की वाहक, ग्रामीणों तक डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर नई पहचान बना रहीं शाहिदा बेगम

रायपुर सशक्त महिलाएं न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की वाहक भी बन रही हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अब आजीविका के…

सशक्त नारी बन रहीं सामाजिक बदलाव की वाहक, ग्रामीणों तक डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर नई पहचान बना रहीं शाहिदा बेगम

रायपुर

सशक्त महिलाएं न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की वाहक भी बन रही हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अब आजीविका के पारंपरिक साधनों से आगे बढ़कर डिजिटल और बैंकिंग सेवाओं जैसे क्षेत्रों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। इससे महिलाओं को नई पहचान मिलने के साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिल रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत बटवाही की सु शाहिदा बेगम भी ऐसी ही सशक्त महिला हैं, जो अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की ओर से भेजी गई ‘विष्णु की पाती’ ने शाहिदा बेगम की खुशियों को और बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया है। मुख्यमंत्री से मिले इस आत्मीय संदेश को शाहिदा ने अपने लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया है।

डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण समाज में बदलाव की बन रहीं सहभागी

सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत बटवाही की रहने वाली सु शाहिदा बेगम अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं और बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में इस प्रकार की महिला सेवा प्रदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन सेवाओं से ग्रामीण नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही आवश्यक कार्यों को पूरा करने की सुविधा मिलती है।

डिजिटल सेवाओं से जुड़कर महिलाएं न केवल स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण समाज में अपनी सक्रिय भूमिका भी स्थापित कर रही हैं। शाहिदा बेगम का प्रयास दर्शाता है कि अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर ग्रामीण महिलाएं तकनीक आधारित कार्यों में भी अपनी पहचान बना सकती हैं। मुख्यमंत्री की ओर से मिले इस स्नेहपूर्ण संदेश से शाहिदा बेगम बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह विशेष सम्मान की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों को पहचान दी और परिवार के लिए भी शुभकामनाएं भेजीं। यह प्रोत्साहन उन्हें आगे भी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री  विष्णु भैया का तहे दिल से धन्यवाद – शाहिदा बेगम

‘विष्णु की पाती’ मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए सु शाहिदा बेगम ने कहा,  मुख्यमंत्री  विष्णु भैया जी ने मेरे अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के कार्यों की सराहना करते हुए मुझे ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से सम्मानित किया है। उन्होंने मेरी माताजी के अच्छे स्वास्थ्य और मेरे बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी को तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। सशक्त महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा ग्रामीण समाज महिला सशक्तिकरण का प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न रूपों में दिखाई दे रहा है। महिलाएं आज स्वरोजगार, आजीविका, डिजिटल सेवाओं और बैंकिंग सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़कर परिवार की आर्थिक मजबूती के साथ समाज के विकास में भी योगदान दे रही हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की ओर से भेजी गई ‘विष्णु की पाती’ ऐसे ही प्रयासों को सम्मान और प्रोत्साहन देने का माध्यम बन रही है। शाहिदा बेगम जैसी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी यह संदेश देती है कि सशक्त नारी केवल अपने परिवार की प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता भी रखती है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed