ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी का बड़ा एक्शन, होर्मुज में तबाह किए नेविगेशन सिस्टम; बढ़ा तनाव

तेहरान  होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसकी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी (IRGC) ने समुद्री रास्ते के दक्षिणी हिस्से में लगे दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम को तबाह कर दिया है. ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद रातभर कोई भी अवैध जहाज इस समुद्री रास्ते से नहीं गुजर…

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी का बड़ा एक्शन, होर्मुज में तबाह किए नेविगेशन सिस्टम; बढ़ा तनाव

तेहरान 

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसकी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी (IRGC) ने समुद्री रास्ते के दक्षिणी हिस्से में लगे दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम को तबाह कर दिया है. ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद रातभर कोई भी अवैध जहाज इस समुद्री रास्ते से नहीं गुजर सका. ईरान ने इसे तेल की तस्करी रोकने की कार्रवाई बताया है। 

ईरान की सरकारी मीडिया IRIB और अर्धसरकारी समाचार एजेंसी फार्स न्यूज के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी के एक अधिकारी ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट की दक्षिणी चट्टानों पर लगे दुश्मन के नेविगेशन सहायता सिस्टम को नष्ट कर दिया गया है. अधिकारी ने दावा किया कि इन सिस्टम का इस्तेमाल उन जहाजों की मदद के लिए किया जा रहा था, जो ईरान के तय समुद्री रास्तों का उल्लंघन कर रहे थे। 

ईरान का आरोप है कि अमेरिकी सैन्य सुरक्षा में कुछ जहाज इन रास्तों से तेल की अवैध आवाजाही और जहाजों के बीच तेल के लेनदेन में शामिल थे. ईरानी अधिकारी ने दावा किया कि कार्रवाई के बाद रातभर कोई भी उल्लंघन करने वाला जहाज इस रास्ते से नहीं गुजर पाया और तेल की तस्करी पूरी तरह रुक गई। 

IRGC का दावा- अवैध रास्तों से कोई जहाज नहीं गुजरा
IRIB के अनुसार, IRGC के एक नौसैनिक अधिकारी ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में चट्टानी इलाकों पर लगे दुश्मन के नेविगेशन सपोर्ट सिस्टम को नष्ट कर दिया गया है। ईरान का आरोप है कि इन सिस्टम का इस्तेमाल उन जहाजों को रास्ता दिखाने के लिए किया जा रहा था, जो ईरान द्वारा अवैध माने जाने वाले रास्तों से गुजरने की कोशिश कर रहे थे, इनमें अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में चल रहे जहाज भी शामिल थे। 

होर्मुज के दक्षिणी हिस्से में नेविगेशन सिस्टम नष्ट
ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, सोमवार को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी के एक अधिकारी ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दक्षिणी हिस्से में नेविगेशन सिस्टम नष्ट कर दिए गए हैं. नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल जहाजों को समुद्री रास्ते की जानकारी देने और सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद के लिए किया जाता है. ईरानी अधिकारी ने दावा किया कि इन सिस्टम के नष्ट होने के बाद रातभर कोई भी बिना अनुमति वाला जहाज इस समुद्री रास्ते से नहीं गुजरा. हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि इन सिस्टम को किसने नष्ट किया। 

तीन तेल टैंकरों में विस्फोट और नेविगेशन में बाधा के आरोप
इससे पहले, 8 नवंबर को IRGC ने दावा किया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य से कथित तौर पर अवैध तरीके से गुजर रहे तीन तेल टैंकरों में जोरदार विस्फोट हुए और उनमें आग लग गई। उस समय, ईरान ने आरोप लगाया था कि ये घटनाएं अमेरिकी सेना की हरकतों के कारण हुईं, जिसने कथित तौर पर इन जहाजों के नेविगेशन और ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) को निष्क्रिय कर दिया था।

ईरानी सेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि उसने जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए तय नियमों और कानूनी औपचारिकताओं के बारे में कई बार आगाह किया था। सेना ने यह भी चेतावनी दी कि जो जहाज इन निर्देशों को नजरअंदाज करेंगे और अमेरिका के साथ मिलकर अनधिकृत रास्तों का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पेंटागन और सेंटकॉम ने नहीं दी है प्रतिक्रिया
इस समुद्री मार्ग से दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा आता-जाता है। पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य अभियानों की देखरेख करने वाली यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इन दावों, कथित हमलों या नेविगेशन सिस्टम को नष्ट करने के आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

होर्मुज में बढ़ता तनाव
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों के लिए कुछ खास समुद्री रास्ते तय किए हैं. उसका कहना है कि जहाजों को इन्हीं अधिकृत उत्तरी रास्तों से गुजरना होगा और उसकी निगरानी का पालन करना होगा. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी ने आरोप लगाया है कि कुछ तेल टैंकर अपनी पहचान और लोकेशन बताने वाले ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) और रडार बंद करके दूसरे रास्तों से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। 

इस बीच, होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित ईरान के केशम द्वीप पर रविवार रात धमाकों की खबरें भी सामने आईं. ईरानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी हमले में कुछ ठिकानों को निशाना बनाया गया. एक प्रांतीय अधिकारी ने फार्स न्यूज एजेंसी को बताया कि हमले से किसी अहम बुनियादी ढांचे या सेवा को नुकसान नहीं पहुंचा और निशाने पर लिए गए ठिकाने रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों से दूर थे। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports