,

चुनावी मौसम में राम मंदिर पर सियासत तेज, मंत्री विश्वास सारंग ने सोनिया-अखिलेश पर साधा निशाना

भोपाल  मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोनिया गांधी पर नेहरू परिवार की गलतियों पर पर्दा डालने का आरोप लगाया। वहीं, अखिलेश यादव के अयोध्या में राम मंदिर जाने…

चुनावी मौसम में राम मंदिर पर सियासत तेज, मंत्री विश्वास सारंग ने सोनिया-अखिलेश पर साधा निशाना

भोपाल 
मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोनिया गांधी पर नेहरू परिवार की गलतियों पर पर्दा डालने का आरोप लगाया। वहीं, अखिलेश यादव के अयोध्या में राम मंदिर जाने की चर्चा पर कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उन्हें भगवान राम याद आने लगे हैं।

नेहरू परिवार की गलतियों को छिपाने की कोशिश
मंत्री सारंग ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशी मूल की एक महिला, जो कभी पीछे के दरवाजे से प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल करना चाहती थीं, आज हिंदुस्तान के बारे में बता रही हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में जिन तथ्यों का जिक्र किया है, वे सभी नेहरू परिवार की गलतियों से जुड़े हैं। परिवार की गलतियों पर पर्दा डालने के लिए किताबों में गलत तथ्य पेश करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।   

निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलने का दर्द महसूस नहीं हुआ
सारंग ने बाबरी मस्जिद विध्वंस का जिक्र करते हुए कहा कि सोनिया गांधी उस समय रो रही थीं, लेकिन निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलने, आतंकवादी हमलों और सिखों के नरसंहार के दौरान उन्हें दर्द महसूस नहीं हुआ। उन्होंने सोनिया गांधी पर राजीव गांधी को बचाने और संजय गांधी पर आरोप लगाने का भी आरोप लगाया। सारंग ने कहा कि यह इटली के संस्कार हैं कि एक भाई को उजला दिखाया जा रहा है और दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। 

कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर उठाए सवाल 
मंत्री ने नेशनल हेराल्ड मामले, हरियाणा में किसानों की जमीन से जुड़े विवाद और कांग्रेस सरकारों में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि ऐसी सूचनाएं हैं कि सोनिया गांधी ने भारत की खुफिया जानकारी बाहर भेजी। सारंग ने कहा कि सोनिया गांधी अपनी किताब के जरिए नेहरू परिवार की छवि को उजला करने की कोशिश कर रही हैं। 

अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने पर बोले- पहले सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन को लेकर सारंग ने कहा कि उनकी इच्छा है कि हर व्यक्ति भगवान राम की शरण में जाए। हालांकि, उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस परिवार ने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी, उसी परिवार के नेता अब राम मंदिर जाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विरोध के कारण वर्षों तक राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया। सारंग ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश यादव को भगवान राम याद आने लगे हैं। मंदिर जाने से पहले उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए कि उनके परिवार की सरकार में कारसेवकों पर गोली चलाई गई थी। उन्होंने अखिलेश यादव की इस पहल को चुनावी राजनीति करार देते हुए कहा कि यह सब चुनाव के लिए किया जा रहा है। सारंग ने तंज कसते हुए कहा कि हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ होते हैं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports