,

बिहार में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, गयाजी-बोधगया के विकास पर 3500 करोड़ रुपये होंगे खर्च

 गयाजी बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय कक्ष में पर्यटन विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें गयाजी एवं बोधगया कॉरिडोर, गांधी मैदान के विकास, मगध क्षेत्र के धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के संवर्धन तथा पर्यटन के माध्यम से निवेश और रोजगार सृजन की…

बिहार में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, गयाजी-बोधगया के विकास पर 3500 करोड़ रुपये होंगे खर्च

 गयाजी
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय कक्ष में पर्यटन विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।

इसमें गयाजी एवं बोधगया कॉरिडोर, गांधी मैदान के विकास, मगध क्षेत्र के धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के संवर्धन तथा पर्यटन के माध्यम से निवेश और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 3500 करोड़ रुपये की गयाजी कॉरिडोर परियोजना का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) भारत सरकार को भेजा जा चुका है।

इसके तहत गयाजी धाम का विकास, सोन नदी का जल फल्गु नदी तक लाकर वर्षभर जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, मनसरवा नाला को आच्छादित करना तथा सड़क और पार्किंग जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

वहीं, बोधगया महाबोधि कॉरिडोर के लिए छह योजनाएं तैयार की गई हैं। इनमें सड़क एवं यातायात व्यवस्था, विरासत हाट, पार्किंग, भोजनालय, जयप्रकाश उद्यान, पैदल और साइकिल पथ तथा मंदिर से नदी तक संपर्क मार्ग और घाट का विकास शामिल है। विधानसभा अध्यक्ष ने इन योजनाओं में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास की बनेगी समेकित योजना
अध्यक्ष ने देवघाट पर आरती और धार्मिक आयोजनों के लिए आवश्यक विभागीय सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही कपिलधारा, मातंगवापी, धर्मारण्य, सीताकुंड, मां मंगलागौरी और गुरपा सहित प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के विकास की समेकित कार्य योजना तैयार करने को कहा।

उन्होंने गौतम बुद्ध अभयारण्य क्षेत्र में टिकारी महाराज की ऐतिहासिक संपत्ति का सर्वेक्षण कर उसे पर्यटन केंद्र अथवा होटल के रूप में विकसित करने की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया।

पर्यटन परिसरों के संचालन में जीविका समूहों और स्थानीय संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया।

चार रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
बैठक में डुंगेश्वरी, ब्रह्मयोनी, प्रेतशिला और वाणावर रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और अद्यतन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इसके अलावा मुचलिंद सरोवर के विकास तथा गयाजी में 1080 बेड की क्षमता वाली धर्मशाला का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर दिया।

गयाजी से बोधगया तक करीब 8.6 किलोमीटर लंबे नदी तटीय क्षेत्र के समग्र पर्यटन विकास के लिए सीमांकन, अतिक्रमण रोकने और आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

गांधी मैदान के दूसरे चरण के विकास पर जोर
गांधी मैदान के विकास के दूसरे चरण में चारदीवारी, हरित क्षेत्र, फव्वारा, खुला व्यायाम स्थल और बाल उद्यान सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

अध्यक्ष ने मैदान स्थित तालाब में वर्षभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पहाड़ी क्षेत्र के वर्षाजल को भूमिगत पाइपलाइन से जोड़ने का सुझाव दिया।

इसके लिए जल संसाधन विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने सूखे पौधों और घास को बदलने, बंद पड़ी लाइटों की मरम्मत तथा परिसर का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed