,

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: योगी की सहमति से 209 उम्मीदवारों के नाम तय, दिल्ली भेजी गई सूची

लखनऊ   यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। पिछले लोकसभा और एमएलसी चुनाव से सीख लेते हुए भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया में पहला और बड़ा कदम बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 209 उम्मीदवारों की एक सूची…

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: योगी की सहमति से 209 उम्मीदवारों के नाम तय, दिल्ली भेजी गई सूची

लखनऊ  
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। पिछले लोकसभा और एमएलसी चुनाव से सीख लेते हुए भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया में पहला और बड़ा कदम बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 209 उम्मीदवारों की एक सूची दिल्ली में केंद्रीय आलाकमान को भेज दी है। कहा जा रहा है कि टीम योगी के फीडबैक, आंतरिक सर्वे और गहन मंथन के बाद इस सूची को तैयार किया गया है। 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में बहुमत हासिल करने के लिए 202 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि आधे से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। सीएम योगी की तरफ से इन प्रत्याशियों की जीत का पूरा भरोसा दिलाया गया है।

टीवी चैनल इंडिया टीवी के अनुसार सीएम योगी ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में ग्राउंड फीडबैक लेने के बाद इस सूची को फाइनल किया है। मुख्यमंत्री का जो अपना फीडबैक सिस्टम है, उसी आधार पर यह नाम तय किए गए हैं। यह ऐसे नाम हैं जिन पर सीएम योगी को जीत का पूरा भरोसा है। कहा जा रहा है कि ग्राउंड फीडबैक और लोकल समीकरण को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया गया है।

कैसे तैयार हुई सूची
सीएम योगी का अपना फीडबैक सिस्टम है। सरकार के मुखिया होने के नाते उनके पास तमाम रिपोर्ट रहती है। एजेंसियों और प्रदेश में लगातार दौरों के दौरान नेताओं से मुलाकात में वहां के समीकरण मिलते रहते हैं। इन सारी बातों के आधार पर यह सूची बनाई गई है। अगर कोई सिटिंग विधायक है तो क्या उसके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है। अगर है तो उसकी जगह कौन हो सकता है। नए प्रत्याशी का पब्लिक कनेक्ट कैसा है? उसे टिकट दिया गया तो स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया कैसी हो सकती है? जाति समीकरण कैसा है। इसके साथ ही मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट कौन आ सकता है। इसका भी हिसाब रखा गया है।

2024 लोकसभा और 2026 एमएलसी चुनाव से सीख
2024 के लोकसभा चुनाव और हाल में हुए एमएलसी चुनाव में खराब प्रदर्शन के पीछे प्रत्याशियों के चयन में देरी को भी एक कारण माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद यह बात सामने आई थी कि कैंडिडेट सिलेक्शन ठीक नहीं था। यह भी कहा गया कि राज्य और केंद्र के नेताओं में प्रत्याशियों को लेकर सामंजस्य नहीं था। ऐसी स्थितियों से बचने के लिए ही इस बार पहले से सूची बनाकर सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश शुरू हो गई है।

लोकसभा चुनाव के बाद इस तरह की बातें आई थीं कि सीएम योगी फलां प्रत्याशी को चाहते थे और फलां को नहीं चाहते थे। दिल्ली किसी को चाहता था लखनऊ नहीं चाहता था। हालांकि चुनाव परिणाम अपने पक्ष में नहीं आने पर ऐसी बातें होती हैं। फिर भी इस बार ऐसी चीजें न हों, इसकी पूरी कोशिश में पार्टी जुट गई है। लोकसभा और एमएलसी चुनाव की तरह इस बार कोई चूक ना हो, उसी के लिए ग्राउंड होमवर्क ठीक किया जा रहा है।

प्रदेश प्रभारी और संगठन करा रहा सर्वे
हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि यूपी में भाजपा संगठन और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की टीम अलग-अलग जोन के अनुसार प्रत्याशियों के चयन पर सर्वे करा रही है। पार्टी की पूरी कोशिश है कि कैंडिडेट लोकस स्तर पर सर्वमान्य हो और किसी तरह की एंटी इनकंबेंसी जैसी चीज उसके साथ न जुड़ी हो। ऐसे में ही कहा जा रहा है कि इस बार बहुत सारे विधायकों के टिकट कटेंगे। पिछली बार पार्टी ने 70 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा था। इस बार यह संख्या 100 के पार जाने की बातें कही जा रही हैं। यानी मौजूदा विधायकों में से करीब 40 प्रतिशत का पत्ता कट सकता है।

केंद्रीय समिति लगाती है नामों पर मुहर
भाजपा में यह परंपरा रही है कि किसी भी राज्य में चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर केंद्रीय समिति ही लगाती है। ऐसे में इस सूची को भी दिल्ली मुहर के लिए भेजा गया है। इतनी जल्दी सूची भेजने का साफ मतलब है कि दिल्ली के टॉप लीडर भी खुद इस सूची पर अपनी तरफ से फीडबैक ले सकें और पड़ताल कर सकते हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports