,

छठ पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए 2 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

भोपाल/नर्मदापुरम  छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का इंतजाम किया है. पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 2 और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें बेंगलुरु-बरौनी और उधना-बरौनी के बीच संचालित होंगी. दोनों स्पेशल ट्रेनों का भोपाल मंडल के…

छठ पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए 2 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

भोपाल/नर्मदापुरम
 छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का इंतजाम किया है. पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 2 और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें बेंगलुरु-बरौनी और उधना-बरौनी के बीच संचालित होंगी. दोनों स्पेशल ट्रेनों का भोपाल मंडल के इटारसी रेलवे स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है. इससे त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 

छठ महापर्व पर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 06587 बेंगलुरु-बरौनी स्पेशल ट्रेन 9 से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार रात 11 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी. जोकि बुधवार सुबह 8:40 बजे इटारसी पहुंचेगी और 8:50 में इटारसी से रवाना होगी. वापसी में गाड़ी संख्या 06588 बरौनी-बेंगलुरु छावनी स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार रात 11 बजे बरौनी से चलेगी. यह शनिवार रात 12:50 बजे इटारसी पहुंचेगी और 1 बजे प्रस्थान करेगी। 

सूरत से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन
इसी तरह गाड़ी संख्या 09039 उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर को उधना से दोपहर 3 बजे रवाना होगी. यह बुधवार रात 2:20 बजे इटारसी पहुंचेगी और 2:30 बजे रवाना होकर गुरुवार तड़के 4 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09040 बरौनी-उधना स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को सुबह 8:30 बजे बरौनी से रवाना होगी. यह शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे इटारसी पहुंचेगी और 12:40 बजे रवाना होगी। 

नागपुर सहित इन स्टेशनों पर ठहराव
बेंगलुरु-बरौनी स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच तथा उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगे हैं. दोनों ट्रेनों का विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा. इनमें नागपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर और हाजीपुर सहित कई अन्य स्टेशन शामिल हैं। 

रेल प्रशासन ने यात्रियों से ट्रेनों की समय-सारणी, ठहराव और आरक्षण की जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा 139 अथवा NTES ऐप और वेबसाइट का उपयोग करने की अपील की है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed