,

एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप का आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी लॉन्च, मंत्री सारंग ने किया अनावरण

एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी का अनावरण मंत्री  सारंग ने किया ट्रॉफी टूर का किया शुभारंभ 19 नवंबर को भारत और मलेशिया के बीच होंगे मुकाबले; दर्शकों के लिए सभी मुकाबलों में फ्री एंट्री 6 देशों के 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का करेंगे प्रदर्शन 166 देशों में…

एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप का आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी लॉन्च, मंत्री सारंग ने किया अनावरण

एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी का अनावरण मंत्री  सारंग ने किया

ट्रॉफी टूर का किया शुभारंभ
19 नवंबर को भारत और मलेशिया के बीच होंगे मुकाबले; दर्शकों के लिए सभी मुकाबलों में फ्री एंट्री
6 देशों के 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का करेंगे प्रदर्शन
166 देशों में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क एवं हॉटस्टार पर प्रतियोगिता का होगा लाइव प्रसारण
मुख्यमंत्री यादव और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया करेंगे प्रतियोगिता और खेल परिसर का शुभारंभ

भोपाल
सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी भोपाल-2026 के आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी अनावरण के साथ ट्रॉफी टूर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव और प्रतिष्ठा का विषय है कि प्रदेश की राजधानी भोपाल पहली बार इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रही है। एशियन हॉकी फेडरेशन एवं हॉकी इंडिया के सहयोग से मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 19 से 28 नवंबर 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बरखेड़ा नाथू, भोपाल में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। लगभग 5 हजार दर्शकों की क्षमता वाले अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम में दर्शकों के लिए एंट्री फ्री रहेगी। वर्ल्ड रैंकिंग की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण का लोकार्पण किया जाएगा।     प्रतियोगिता में एशिया की 6 शीर्ष महिला हॉकी टीमें भारत, जापान, चीन, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड की लगभग 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल अधोसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि भारतीय खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भी खेलों के क्षेत्र में तेजी से अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भोपाल में इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश की खेल क्षमताओं और विश्वस्तरीय आयोजन की तैयारियों का प्रमाण है।

19 नवंबर को भारत और मलेशिया के बीच होगा मुकाबला

प्रतियोगिता के पहले दिन भारतीय महिला हॉकी टीम मैदान में उतरेगी। शुभारंभ दिवस पर कुल तीन मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। पहला मुकाबला चीन और थाईलैंड के बीच दोपहर 1 बजे, दूसरा मुकाबला जापान और कोरिया के बीच दोपहर 3:15 बजे तथा तीसरा और दिन का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला मेजबान भारत और मलेशिया के बीच शाम 7 बजे खेला जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क एवं हॉटस्टार पर प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण होगा।

प्रदेश के सभी संभागों तक पहुंचेगी ट्रॉफी टूर

प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 11 नवंबर से 17 नवंबर तक ट्रॉफी टूर का आयोजन किया गया है। जो भोपाल से प्रारंभ होकर मध्यप्रदेश के सभी संभागों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में ट्रॉफी टूर किया जाएगा। सभी संभागों में मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण द्वारा ट्रॉफी का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट खिलाड़ियों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों एवं युवाओं की सहभागिता से रैलियां, जनजागरूकता कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

फ्लड लाइट की रोशनी में होंगे रोमांचक डे-नाइट मुकाबले

प्रतियोगिता के सभी मुकाबले डे-नाइट फॉर्मेट में फ्लड लाइट की रोशनी में आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दर्शकों को विश्वस्तरीय महिला हॉकी के रोमांच और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

नवंबर माह हॉकी खेल को रहेगा समर्पित

पूरा नवंबर माह हॉकी खेल को समर्पित रहेगा। भारत की हॉकी टीम और मध्यप्रदेश अकादमी की हॉकी टीम के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के हॉकी अकादमी और फीडर सेंटर के खिलाड़ियों का भारतीय हॉकी टीम और अन्य देशों की टीमों के खिलाड़ियों के साथ इंटरैक्शन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि साथ ही विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जनजागरूकता भी बढ़ाई जाएगी।

जनजातीय व्यंजन और लोककलाओं को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय मंच

एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी का आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसके माध्यम से मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी। आयोजन स्थल पर विशेष ट्राइबल फूड एवं आर्ट स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें प्रदेश के पारंपरिक जनजातीय व्यंजनों, हस्तशिल्प, लोककलाओं एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं दर्शकों को मध्यप्रदेश की विविधतापूर्ण संस्कृति से परिचित होने का अवसर भी मिलेगा।

166 देशों में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क एवं हॉटस्टार पर प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण होगा, जिससे भोपाल और मध्यप्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान एवं खेल पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports