,

बरही अग्निकांड का राजनीतिक असर, छह लोगों की मौत के बाद कांग्रेस पार्षदों ने सौंपे सामूहिक इस्तीफे

कटनी बरही नगर में दीपावली की रात हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले में लोगों का आक्रोश लगातार सामने आ रहा है। मामले से व्यथित होकर बरही नगर परिषद के कांग्रेस पार्षदों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर आशीष तिवारी को इस्तीफा सौंपा है। साथ ही अग्निकांड के लिए…

बरही अग्निकांड का राजनीतिक असर, छह लोगों की मौत के बाद कांग्रेस पार्षदों ने सौंपे सामूहिक इस्तीफे

कटनी

बरही नगर में दीपावली की रात हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले में लोगों का आक्रोश लगातार सामने आ रहा है। मामले से व्यथित होकर बरही नगर परिषद के कांग्रेस पार्षदों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर आशीष तिवारी को इस्तीफा सौंपा है। साथ ही अग्निकांड के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग के साथ कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।

कलेक्टर को सौंपा त्यागपत्र, पत्र में चार पार्षदों के हस्ताक्षर

नगर परिषद के वार्ड क्रमांक एक की कांग्रेस पार्षद प्रज्ञा अजय वर्मा, वार्ड चार पार्षद शिवकुमारी राजेश वंशकार, वार्ड क्रमांक पांच पार्षद नैंसी अमित गुप्ता, वार्ड क्रमांक नौ पार्षद अंजू कोल, वार्ड 10 पार्षद गोवर्धन बढ़ई और वार्ड क्रमांक 11 पार्षद पूजा राधेश्याम ताम्रकार ने कलेक्टर को सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा है, हालांकि सौंपे गए पत्र में सिर्फ प्रज्ञा वर्मा, अंजू कोल, शिवकुमारी वंशकार और गोवर्धन बढ़ई के हस्ताक्षर हैं।

व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

कलेक्टर को सामूहिक रूप से पद से त्यागपत्र देने की बात कहते हुए पार्षदों ने घटना पर गहन शोक जताया है और कहा है कि अग्रवाल परिवार में हुए अग्निकांड में शोक व आक्रोश से वे व्यथित हैं। दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने नगर परिषद की व्यवस्थाओं, संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। घटना से आहत होकर और जनभावनाओं, नैतिक जिम्मेदारी के तहत वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि गंभीर घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिन अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही से छह लोगों की जान गईं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कलेक्टर आशीष तिवारी ने पार्षदों को मामले की निष्पक्ष जांच कराने व दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

नगर की राजनीति में मची हलचल, प्रशासनिक जवाबदेही पर उठे सवाल

नगर की राजनीति में हलचल बढ़ी। बरही में हुए इस भीषण अग्निकांड के बाद अब मामला केवल हादसे तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राजनीतिक रूप भी लेता जा रहा है। कांग्रेस पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे से नगर की राजनीति में हड़कंप मच गया है। पार्षदों के सामने आने से पहले ही मंगलवार को कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह भी कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार से मिले थे और मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports