,

हाईवे पर व्यापारियों से 72 लाख की वसूली, पंजाब पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

फतेहगढ़ साहिब. गोरखपुर के दो व्यापारियों का पंजाब में अपहरण कर उनसे जबरन 72 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर कराए गए। फीडफीड फैक्टरी विवाद में 72 लाख रुपये ऐंठे गएफीड फैक्टरी के मॉल के पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति और उसके भाई का अपहरण कर उनसे…

हाईवे पर व्यापारियों से 72 लाख की वसूली, पंजाब पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

फतेहगढ़ साहिब.

गोरखपुर के दो व्यापारियों का पंजाब में अपहरण कर उनसे जबरन 72 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर कराए गए। फीडफीड फैक्टरी विवाद में 72 लाख रुपये ऐंठे गएफीड फैक्टरी के मॉल के पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति और उसके भाई का अपहरण कर उनसे जबरन 72 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कराने का एक गंभीर मामला सामने आया है।

इस संबंध में थाना मंडी गोबिंदगढ़ की पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के एचआईजी सेक्टर तारामंडल निवासी सूबेदार प्रसाद का खन्ना के रहने वाले गोपाल कृष्ण के साथ फैक्टरी के माल के करीब सवा करोड रुपए को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पैसे के लेनदेन से संबंधित खन्ना पुलिस की ओर से शिकायत की जांच के सिलसिले में सूबेदार प्रसाद और उनका भाई जनमदास अपने अन्य साथियों के साथ खन्ना आए हुए थे।आरोप है कि जब वे जांच में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तब मंडी गोबिंदगढ़ मेन हाईवे पर गोपाल कृष्ण, उसके बेटों काव्या वर्मा व मानिक वर्मा, माधव, गुरसिमरन सिंह , दिनेश और 7-8 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार के आगे-पीछे अपनी गाड़ियां लगाकर उन्हें जबरन रोक लिया।

इसके बाद सूबेदार प्रसाद और उनके भाई जनमदास की मारपीट की और उन्हें अगवा कर खन्ना स्थित एक शैलर में ले गए। शैलर के भीतर दोनों भाइयों को बांधकर रखा गया और हथियार या दबाव के बल पर उनके मोबाइल फोन के पासवर्ड ले लिए गए। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के खातों से 72 लाख रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए।इस मामले को लेकर थाना मंडी गोविंदगढ़ के प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूबेदार प्रसाद की शिकायत पर गोपाल कृष्ण, उसके बेटों काव्या वर्मा व मानिक वर्मा, माधव, गुरसिमरन सिंह , दिनेश और 7-8 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गोपाल कृष्ण, उसके बेटों काव्या वर्मा व मानिक वर्मा, माधव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकियों की तलाश अभी जारी है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports