कमलनाथ के जन्मदिन पर भोपाल में शक्ति प्रदर्शन, बेटे नकुलनाथ को आगे बढ़ाने की रणनीति

भोपाल  चार दशक से कांग्रेस की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ अब अपने पुत्र नकुल नाथ को पूरी ताकत से आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। 14 नवंबर को कमल नाथ के 80वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके समर्थक दीपावली मिलन के बहाने भोपाल में एकत्र होने जा रहे हैं।…

कमलनाथ के जन्मदिन पर भोपाल में शक्ति प्रदर्शन, बेटे नकुलनाथ को आगे बढ़ाने की रणनीति

भोपाल
 चार दशक से कांग्रेस की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ अब अपने पुत्र नकुल नाथ को पूरी ताकत से आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। 14 नवंबर को कमल नाथ के 80वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके समर्थक दीपावली मिलन के बहाने भोपाल में एकत्र होने जा रहे हैं।

14 नवंबर को भोपाल में कमल नाथ समर्थक जुटेंगे
लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सीट पर मिली हार के बाद से हाशिए पर चल रहे नकुल नाथ को राजनीतिक मजबूती देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। चर्चा है कि कमल नाथ अपनी राजनीतिक विरासत नकुल नाथ को सौंपने की तैयारी में हैं। ताकि पार्टी और राज्य के नेतृत्व में नकुल की हिस्सेदारी बनी रहे।

दरअसल, वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने और कांग्रेस के भीतर समीकरण बदलने के बाद अब कमल नाथ गुट इस आयोजन के जरिये अपनी शक्ति दिखाना चाहता है।

पिछले कुछ समय से कमल नाथ और नकुल नाथ के राजनीतिक भविष्य को लेकर जो संशय था, यह बैठक उनके समर्थकों को एकजुट रखने और भविष्य का रोडमैप तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

नौ बार रहे सांसद रहे कमल नाथ छिंदवाड़ा सीट से कमल नाथ नौ बार सांसद रहे हैं। 1980 में वह पहली बार चुने गए थे। 1996 के लोकसभा चुनाव से पहले वह हवाला केस में घिर गए थे।

तब उन्होंने छिंदवाड़ा से पत्नी अलका नाथ को चुनाव लड़वाया था। वह जीत भी गईं। कमल नाथ जैसे ही आरोपमुक्त हुए तो अलका नाथ ने त्याग-पत्र दे दिया और वर्ष 1997 में उपचुनाव हुआ।

कमल नाथ अपनी राजनीतिक विरासत सौंपने की तैयारी में
भाजपा ने अपने दिग्गज नेता सुंदरलाल पटवा को प्रत्याशी बनाया। यह चुनाव पटवा जीत गए। यह पहला चुनाव था, जिसमें कमल नाथ को शिकस्त मिली।

एक वर्ष बाद हुए चुनाव में उन्होंने वापसी की और 2018 तक लोकसभा में छिंदवाड़ा का प्रतिनिधित्व किया। 2019 में नकुल नाथ जीते। इस प्रकार नाथ परिवार छिंदवाड़ा से 11 बार चुनाव जीत चुका है। भोपाल में हो रहे शक्ति प्रदर्शन में भी कमल नाथ के आने की संभावना कम है।

समय परिवर्तनशील है। देश में जब जेन-जी की बयार चल रही है और प्रदेश में भी नया नेतृत्व लांच हो चुका है तब नकुल नाथ का प्रदेश में सक्रिय होना पार्टी के लिए एक उपहार साबित होगा। वैसे भी वह वंशानुगत राजनीति के प्रखर स्तंभ हैं ही। – केके मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पूर्व अध्यक्ष।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports