,

पाकुड़ को मिलीं तीन कोयला खदानें, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार; 3-4 साल में शुरू होगा उत्पादन

रांची झारखंड अन्वेषण और खनन निगम लिमिटेड (जेइएमसीएल) को संथाल परगना के पाकुड़ जिला में नीलामी में तीन कोयला खदानें मिली हैं। इन खदानों में अन्वेषण और खनन कार्य के तौर तरीके को भी झारखंड सरकार ने तय कर दिया है। उस आधार पर झारखंड अन्वेषण और खनन निगम खदान चालू करने की प्रक्रिया में…

पाकुड़ को मिलीं तीन कोयला खदानें, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार; 3-4 साल में शुरू होगा उत्पादन

रांची
झारखंड अन्वेषण और खनन निगम लिमिटेड (जेइएमसीएल) को संथाल परगना के पाकुड़ जिला में नीलामी में तीन कोयला खदानें मिली हैं। इन खदानों में अन्वेषण और खनन कार्य के तौर तरीके को भी झारखंड सरकार ने तय कर दिया है।

उस आधार पर झारखंड अन्वेषण और खनन निगम खदान चालू करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ेगा। झारखंड सरकार ने झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) से इतर सार्वजनिक उपक्रम जेइएमसीएल बनाया है। इसे 1000 करोड़ की पूंजी भी उपलब्ध कराई गई है।

अब यही निगम वृहद खनिज की नीलामी में भाग ले रहा है। उसे पाकुड़ में मरगो पूर्वी, मरगो पश्चिमी और जवाहर दा नार्थ खदान मिली है। सब कुछ निर्धारित योजना के अनुसार हुआ तो तीन से चार सालों में तीनों खदान चालू हो जायेगी। इससे विशेष कर लिट्टीपाड़ा की सूरत बदल जायेगी। हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार भी मिलेगा।

निगम का निदेशक मंडल की बैठक जल्द, कई निर्णय होंगे
जेइएमसीएल के निदेशक मंडल की नवंबर में ही बैठक होगी। खान एवं भूतत्व विभाग से बनाई गई खान विकास नीति को मंत्रिपरिषद से स्वीकृति मिल चुकी है। निदेशक मंडल उसी नीति को निगम के लिए आत्मसात करेगा ताकि पाकुड़ की खदानों में खनिज की मात्रा समेत बाकी कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

निगम के निदेशक मंडल में ये लोग
खान एवं भूतत्व सचिव अरवा राजकमल, वित्त सचिव प्रशांत कुमार, वन एवं जलवायु परिवर्तन सचिव अबू बकर सिद्दीकी, राजस्व एवं भूमि सुधार सचिव चन्द्रशेखर, श्रम एवं नियोजन सचिव जीतेंद्र कुमार सिंह और प्रबंध निदेशक वरुण रंजन।

गौर करने लायक यह भी
    पाकुड़ की तीनों खदानों में कोयला का अनुमानित भंडार 400 मिलियन टन है। प्रत्येक खदान से हर साल पांच मिलियन टन तक खनन होगा।
    केंद्र ने नीलामी के वक्त खान संचालन के लिए समयावधि तय किया हुआ है। इसलिए तीन साल में खनन के लिए खदान तैयार करने का लक्ष्य है।
    पहले चरण में खदानों में अन्वेषण कार्य होगा। यह कार्य निविदा के आधार पर किसी एजेंसी को दिया जायेगा।
    अगले चरण में खनन होगा। यह पीपीपी मोड पर हो सकता है। निगम की कार्यशैली कारपोरेट की तरह होगी।
    पाकुड़ के बाद झारखंड के और हिस्सों की खदानों की नीलामी में जेइएमसीएल भाग लेगा। अन्वेषण भी करेगा।
    नीलामी में मिली तीन कोयला खदानों के संचालन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी। कुछ और खदान भी निगम को मिल सकती है। कोशिश है कि अगले तीन से चार सालों में सभी खदानों में उत्पादन शुरू हो जाय। इस निमित्त निर्णय लेने को जल्द निदेशक मंडल की बैठक होगी।
    -वरुण रंजन, एमडी, जेइएमसीएल

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports