,

बिहार में छठ को लेकर रेलवे की सुरक्षा बढ़ी, 400 घाटों पर तैनात होंगे अतिरिक्त पुलिसकर्मी

पटना  बिहार में लगभग 400 ऐसे छठ घाट चिह्नित किए गए हैं, जहां तक जाने के लिए रेल ट्रैक पार करना पड़ता है। छठ के दौरान इन घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए रेल एडीजी कमल किशोर सिंह ने विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं। इसके लिए रेल पुलिस ने…

बिहार में छठ को लेकर रेलवे की सुरक्षा बढ़ी, 400 घाटों पर तैनात होंगे अतिरिक्त पुलिसकर्मी

पटना
 बिहार में लगभग 400 ऐसे छठ घाट चिह्नित किए गए हैं, जहां तक जाने के लिए रेल ट्रैक पार करना पड़ता है। छठ के दौरान इन घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए रेल एडीजी कमल किशोर सिंह ने विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं।

इसके लिए रेल पुलिस ने मंडलवार छठ घाटों की सूची तैयार कर वहां जिला प्रशसन से समन्वय कर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है। इसके अलावा पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों के साथ लंबी दूरी की ट्रेनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

पिछले दिनों छठ पर्व को लेकर रेल यात्रियों की समीक्षा बैठक में इसका निर्णय लिया गया है। इस बैठक में रेल एडीजी कमल किशोर सिंह के साथ आरपीएफ के आइजी अमरेश कुमार और रेलवे के आइजी पंकज कुमार राज भी शामिल हुए।

रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक 222 छठ घाट समस्तीपुर रेल डिवीजन के अंतर्गत चिह्नित किए गए हैं। इसके बाद दानापुर डिवीजन में 75, सोनपुर डिवीजन में 56 और दीनदयाल उपाध्याय डिवीजन में बिहार के करीब दो दर्जन से अधिक छठ घाट हैं।

रेलवे ट्रैक से छठ घाटों की दूरी दस मीटर से लेकर एक किमी तक है, मगर छठ के दौरान रेलवे ट्रैक पर भीड़ की संभावना को देखते हुए जीआरपी-आरपीएफ को अलर्ट किया गया है।

क्यूआरटी का गठन, ट्रेनों-स्टेशनों की जांच में लगाया गया श्वान दस्ता:
रेल एडीजी ने आपात स्थिति से निबटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन करने का निर्देश दिया है। बड़े स्टेशनों और महत्वपूर्ण ट्रेनों की जांच में श्वान दस्ता को लगाया गया है। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

स्टेशनों के प्रवेश-द्वार के आसपास महिला पुलिसकर्मियों की भी आवश्यक तैनाती करने को कहा गया है। सभी रेल एसपी को स्थानीय डीएम-एसपी के साथ समन्वय कर आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश भी दिया गया है।

अधिक भीड़ वाले स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया के साथ स्टेशन परिसर में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कर प्रवेश और निकास की अलग व्यवस्था करने को कहा गया है।

निगरानी के लिए बनाए गए वार रूम:
छठ पूजा के अवसर पर रेल यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए रेल परिसर पाटलिपुत्र, दीघा और डीएआरएम कार्यालय दानापुर में वार रूम बनाया गया है।

इसके अलावा समस्तीपुर और सोनपुर में भी वार रूम स्थापित किया गया है। इन सभी जगह एक-एक पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश संबंधित रेल एसपी को दिया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports