,

सिंभावली चीनी मिल पर मंडराया संकट, 133 गन्ना क्रय केंद्र हटने से किसानों की बढ़ी चिंता

गढ़मुक्तेश्वर   ब्रजनाथपुर चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र का  शुभारंभ हो गया, लेकिन वहां भी क्षमता के अनुसार गन्ना नहीं मिलने की स्थिति में मिल के पूर्ण समय तक चलने पर संशय बना हुआ है। वहीं नवंबर माह का दूसरा सप्ताह समाप्त होने वाला है, लेकिन सिंभावली चीनी मिल का पेराई सत्र अभी तक शुरू…

सिंभावली चीनी मिल पर मंडराया संकट, 133 गन्ना क्रय केंद्र हटने से किसानों की बढ़ी चिंता

गढ़मुक्तेश्वर 
 ब्रजनाथपुर चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र का  शुभारंभ हो गया, लेकिन वहां भी क्षमता के अनुसार गन्ना नहीं मिलने की स्थिति में मिल के पूर्ण समय तक चलने पर संशय बना हुआ है। वहीं नवंबर माह का दूसरा सप्ताह समाप्त होने वाला है, लेकिन सिंभावली चीनी मिल का पेराई सत्र अभी तक शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में क्रय केंद्र हटने के बाद अब हजारों कर्मचारियों को भी अपनी रोजी रोटी समाप्त होती दिखाई दे रही है।

तरक्की में चीनी मिल एवं शराब मिल का विशेष योगदान रहा
सिंभावली चीनी मिल की स्थापना वर्ष 1933 में सरदार रघुवीर सिंह सिंधुवालिया ने की थी। इसके बाद यहां के लोगों की आर्थिकी को बढ़ाने में चीनी मिल एवं शराब मिल का विशेष योगदान रहा।

कच्ची फसलों के खराब होने के भय ने उनको गन्ने की पक्की खेती की तरफ आकृषित किया तथा संपूर्ण क्षेत्र के साथ ही आसपास के जिलों में गन्ने की बंपर पैदावार होने लगी, जिसके कारण इसको गन्ना बेल्ट के नाम से पहचाना जाने लगा।

सिंभावली चीनी मिल का पेराई सत्र हमेशा से अक्टूबर के अंतिम सप्ताह अथवा नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू होता रहा है। लेकिन इस बार मिल के 133 क्रय केंद्र दूसरे जिलों की मिलों को आवंटित करने के बाद इस मिल के पहिए थमने के आसार बन गए हैं।

अब कहां फंस गया है पेंच?
शासन स्तर से मिल को मात्र छह क्रय केंद्र आवंटित किए गए है, जिसमें 65 लाख क्विंटल गन्ना अनुमानित बताया जा रहा है। इसमें पेढ़ी एवं पौधा दोनों तरह का गन्ना है। इसमें से लाखों क्विंटल गन्ने की पेराई कोल्हु कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त किसान इसी गन्ने को बीज के रूप में भी अपने पास रखते हैं। यानि बिक्री के लिए किसानों के पास 50 लाख क्विंटल गन्ना है।

चीनी मिल की प्रतिदिन की पेराई क्षमता एक लाख क्विंटल
इसमें से मिल के पास करीब 50 प्रतिशत गन्ना ही पहुंच पाता है। इस तरह मिल को पौधा एवं पेढ़ी के रूप में मात्र 25 से 30 लाख क्विंटल गन्ना मिला। इसमें से15 लाख क्विंटल गन्ना पौधा तो 15 लाख क्विंटल गन्ना पेढ़ी का होना अनुमानित है। सिंभावली चीनी मिल की प्रतिदिन की पेराई क्षमता एक लाख क्विंटल हैं। यानि मिल को पूर्ण क्षमता से चलाने के लिए करीब 90 से 95 हजार क्विंटल गन्ना प्रतिदिन चाहिए।

पेराई सत्र पर संकट के बादल मंडराए
यदि पर्ची का क्रम समाप्त करके किसानों से दिन रात गन्ना मंगाया जो एक तरह से संभव नहीं है तो भी मिल का संचालन 18 से 20 दिन में समाप्त हो जाएगा। इसके बाद पेढ़ी गन्ने के लिए मिल को फरवरी में चलाना होगा, जो संभव दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में 93 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंभावली चीनी मिल के पेराई सत्र पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। इसी को देखते हुए मिल गेट से जुड़े किसान, मिल कर्मचारियों में अब बेचैनी बढ़ने लगी है।

बोले जिम्मेदार…

    हमें प्रतिदिन 90 से एक लाख क्विंटल गन्ने की जरूरत हैं। अभी तक मिल को क्षेत्र का अधिकतम 40 प्रतिशत गन्ना ही मिलता रहा है। शेष गन्ना कोल्हुओं, बीज एवं दूसरे छोटे प्लांटों पर बेच दिया जाता है। यदि क्रय केंद्र वापस नहीं हुए तो मिल का संचालन करना बेहद मुश्किल है।

    -करन सिंह, सीजीएम सिंभावली चीनी मिल।

    शासन स्तर से गन्ना क्रय केंद्र हटाए गए हैं। हम नियमों के तहत ही चल रहे हैं। अपील लगी हुई है। एक बार इस पर सुनवाई हो चुकी है। अपील पर सुनवाई के बाद ही मिल के पेराई सत्र शुरू होने को लेकर कुछ कहा जा सकता है।

    -अंगद सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports