,

झारखंड सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर खेलगांव में तीन दिवसीय मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण

रांची   झारखंड राज्य स्थापना दिवस, 2026 और वर्तमान सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राज्यभर में 15 से 28 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इसकी शुरुआत 15 नवंबर को 'रन फॉर क्लीनलिनेस' (स्वच्छता के लिए दौड़) से होगी. वहीं, कार्यक्रमों का समापन 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में आयोजित मुख्य…

झारखंड सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर खेलगांव में तीन दिवसीय मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण

रांची 
 झारखंड राज्य स्थापना दिवस, 2026 और वर्तमान सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राज्यभर में 15 से 28 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इसकी शुरुआत 15 नवंबर को 'रन फॉर क्लीनलिनेस' (स्वच्छता के लिए दौड़) से होगी. वहीं, कार्यक्रमों का समापन 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में आयोजित मुख्य समारोह के साथ होगा. इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेला-सह-प्रदर्शनी और पुरस्कार वितरण सहित कई आयोजन होंगे.

15 नवंबर को सभी जिलों में होगी 'रन फॉर क्लीनलिनेस'
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को सुबह 7 से 8 बजे तक सभी जिलों में 'रन फॉर क्लीनलिनेस' का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए प्रत्येक जिले के किसी महत्वपूर्ण स्थल या चौक-चौराहे से दौड़ की शुरुआत होगी. इसका समापन जिले के प्रमुख छठ घाटों की सफाई के साथ किया जायेगा. इस पहल के माध्यम से स्वच्छता के प्रति आम लोगों को जागरूक करने और जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा.

पंचायत से जिला स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं
स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत 17 से 25 नवंबर तक पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. इनमें खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ नाटक, नृत्य-संगीत और निबंध लेखन जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी. इन आयोजनों में आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी. जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों और टीमों को 26 एवं 27 नवंबर को रांची के खेलगांव में राज्य स्तरीय आयोजन में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. विजेता टीमों को 28 नवंबर को आयोजित मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा.

खेलगांव में तीन दिन लगेगा मेला-सह-प्रदर्शनी
रांची के खेलगांव में 26 से 28 नवंबर तक मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा. इसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल के साथ सभी जिलों के एक-एक स्टॉल लगाये जायेंगे. विभागीय स्टॉल के माध्यम से सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और जनोपयोगी सेवाओं की जानकारी दी जायेगी. वहीं, जिलों के स्टॉल पर वहां के विशिष्ट उत्पादों, पर्यटन स्थलों और आर्थिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जायेगा. इसके अलावा नवाचार पर केंद्रित स्टॉल भी लगाये जायेंगे, ताकि लोगों को नयी पहल और उपयोगी गतिविधियों की जानकारी मिल सके.

28 नवंबर को योजनाओं का होगा उद्घाटन-शिलान्यास
सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को खेलगांव में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा. इस दौरान विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया जायेगा. साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी होगा. पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जायेगा.

तीन दिनों तक सजेगी सांस्कृतिक संध्या
खेलगांव में 26 से 28 नवंबर तक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जायेगा. इसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की कला, संस्कृति और परंपराओं को मंच मिलेगा. इस तरह राज्य स्थापना दिवस से शुरू होने वाले कार्यक्रमों का समापन 28 नवंबर को सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मुख्य समारोह के साथ होगा.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports