आईटीओ पर बनेगा बनारस जैसा वर्ल्ड क्लास छठ घाट, ढाई लाख श्रद्धालुओं के बैठने की होगी व्यवस्था

नई दिल्ली  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में मुनक नहर के दोनों किनारों पर बने 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट का उद्घाटन किया। इसे दिल्ली के पूर्वांचली समाज के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। वर्षों से लंबित मांग को पूरा करते हुए दिल्ली सरकार…

आईटीओ पर बनेगा बनारस जैसा वर्ल्ड क्लास छठ घाट, ढाई लाख श्रद्धालुओं के बैठने की होगी व्यवस्था

नई दिल्ली
 बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में मुनक नहर के दोनों किनारों पर बने 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट का उद्घाटन किया। इसे दिल्ली के पूर्वांचली समाज के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। वर्षों से लंबित मांग को पूरा करते हुए दिल्ली सरकार ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की है। इस साल छठ महापर्व को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु पूरे सम्मान और सुविधा के साथ पर्व मना सकें।

इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज मेरे लिए भी विशेष दिन है। छठ का महापर्व शुरू हो रहा है और इस महापर्व से ठीक पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं सेवाभाव से कार्य करने वाली बहन रेखा गुप्ता ने सभी छठ व्रतियों, सनातन प्रेमियों और पूर्वांचलवासियों को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। मुनक नहर के 11 किलोमीटर लंबे हिस्से का छठ व्रतियों के लिए विकास एक बड़ा परिवर्तन लेकर आया है।

ITO पर भी बनेगा वर्ल्ड क्लास छठ घाट
जिस तरह बनारस में काशी के दशाश्वमेध और अस्सी घाट को छठ पूजा के लिए डिवेलप किया गया है, उसी तरह आईटीओ स्थित छठ घाट को 5 एकड़ में वर्ल्ड क्लास छठ घाट के रूप में विकसित किया जाएगा। यह सिर्फ छठ घाट ही नहीं, बल्कि वजीराबाद से कालिंदी कुंज के बीच पहला रिवर फ्रंट छठ घाट होगा। यमुना किनारे आईकॉनिक वर्ल्ड क्लास छठ घाट डिवेलप करने का काम पीडब्ल्यूडी ने एक प्राइवेट एजेंसी को सौंपने का प्लान बनाया है। छठ घाट पर करीब दो से ढाई लाख लोगों को बैठने की जगह होगी। 75 प्रतिशत एरिया ग्रीन होगा।

    पीडब्ल्यूडी अफसरों के अनुसार आईटीओ छठ घाट पर वर्तमान में 50-60 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था है। लेकिन, छठ पूजा में भीड़ करीब एक लाख से अधिक होती है। दूर-दूर से लोग यहां छठ पूजा के लिए आते हैं। ऐसे में इस छठ पूजा घाट को वर्ल्ड क्लास छठ पूजा घाट के रूप में डिवेलप करने की योजना बनाई गई है। मेन पूजा स्थल की लंबाई करीब 351 फीट है। लेकिन, इस लंबाई को करीब तीन गुना और बढ़ाया जाएगा। छठ घाट को 5 एकड़ में डिवेलप किया जाएगा, जहां एक साथ दो से ढाई लोग लोगों को बैठने की व्यवस्था होगी।

    अफसरों का कहना है कि 5 एकड़ एरिया को डिवेलप करने के बाद आईटीओ छठ घाट सिर्फ छठ घाट ही नहीं रहेगा, बल्कि इसे इस तरह से डिवेलप करने की योजना है कि यह रिवर फ्रंट की तरह लगे। जहां साइकल ट्रैक व अन्य सुविधाएं भी डिवेलप की जाएंगी। सिर्फ इतना ही नहीं, छठ घाट पर वॉकिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा, ताकि रोजाना लोग यहां मॉर्निंग वॉक कर सकें। लोगों के बैठने के लिए काफी संख्या में बेंच भी लगाया जाएगा, ताकि लोग सुबह व शाम यमुना का नजारा भी देख सकें। जितनी दूर तक रिवर फ्रंट डिवेलप किया जाएगा, उस पूरे स्ट्रेच में छठ की थीम पर स्कल्पचर भी लगाए जाएंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports