घर के मेन गेट पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वास्तु के 10 नियम अपनाने से आएगी सुख-समृद्धि

क्या आप जानते हैं कि मुख्य द्वार घर की खुशहाली और समृद्धि में अहम भूमिका निभाता है? कहते हैं अगर मेन गेट में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाए, तो उसका सीधा असर हमारी सुख-सुविधाओं पर पड़ता है। इसी कारण से मेन गेट को वास्तु के अनुरूप रखने की सलाह दी जाती है। अक्सर लोग अपने…

घर के मेन गेट पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वास्तु के 10 नियम अपनाने से आएगी सुख-समृद्धि

क्या आप जानते हैं कि मुख्य द्वार घर की खुशहाली और समृद्धि में अहम भूमिका निभाता है? कहते हैं अगर मेन गेट में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाए, तो उसका सीधा असर हमारी सुख-सुविधाओं पर पड़ता है। इसी कारण से मेन गेट को वास्तु के अनुरूप रखने की सलाह दी जाती है। अक्सर लोग अपने घर के अंदर की सजावट पर तो ध्यान दे लेते हैं, लेकिन घर के मेन गेट को अधिकतर नजरअंदाज कर दिया जाता है। जबकि वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को सबसे अहम माना जाता है, क्योंकि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश करती है। आइए जानते हैं मुख्य द्वार पर किन उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं:

वास्तु अनुसार कैसा होना चाहिए घर का मुख्य द्वार?

  • वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर लकड़ी की नेम प्लेट लगाना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन अगर मुख्य दरवाजा उत्तर-पश्चिम दिशा में है तो आपको लकड़ी की जगह धातु की नेमप्लेट लगानी चाहिए।
  • वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार पर मनी प्लांट और तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। कहते हैं इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
  • घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। यहां पर अच्छी तरह रोशनी आने की व्यवस्था होनी चाहिए। कहते हैं इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
  • धन-धान्य को आकर्षित करने के लिए मुख्य द्वार पर श्री गणेश या माता लक्ष्मी की मूर्ति रखनी चाहिए। 
  • घर के मुख्य दरवाजे की दहलीज संगमरमर या लकड़ी की बनी होनी चाहिए। कहते हैं इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती।
  • घर के मुख्य दरवाजे पर काले घोड़े की नाल लगानी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती।
  • मुख्य द्वार पर ओम, स्वस्तिक और रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है।
  • घर के मुख द्वार पर डोरमैट जरूर होना चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कुलदेवता की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर-परिवार के लोगों पर कोई बाधा नहीं आती।
  • घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा-कचरा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए और ना ही यहां जूते-चप्पलों का ढेर लगाना चाहिए। 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports