,

CM यादव की बड़ी घोषणाएं, पिछोर को जिला बनाने की करेंगे अनुशंसा; खुलेंगे सांदीपनि स्कूल, लाड़ली बहना की जारी की 42वीं किस्त

शिवपुरी मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए शुक्रवार को बड़ी खबर आई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी कर दी। सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों…

CM यादव की बड़ी घोषणाएं, पिछोर को जिला बनाने की करेंगे अनुशंसा; खुलेंगे सांदीपनि स्कूल, लाड़ली बहना की जारी की 42वीं किस्त

शिवपुरी
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए शुक्रवार को बड़ी खबर आई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी कर दी।

सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,500-1,500 रुपए ट्रांसफर किए गए। इस किस्त के रूप में सरकार ने कुल 1,831 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित की है।

अब तक बहनों को मिले 69 हजार करोड़ से ज्यादा
जून 2023 में शुरू हुई लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक 69 हजार 50 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। योजना की शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया और नवंबर 2025 से मासिक सहायता राशि 1500 रुपए कर दी गई।

2026-27 के बजट में 23882 करोड़ का प्रावधान
महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली इस योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 23 हजार 882 करोड़ 81 लाख रुपए का प्रावधान किया है। नवंबर की किस्त जारी होने के बाद चालू वित्तीय वर्ष में योजना पर खर्च की गई राशि करीब 14 हजार 954 करोड़ 27 लाख रुपए हो गई है

221 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिवपुरी जिले में 221 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके अलावा आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों को वन क्लिक के माध्यम से नगद साख सीमा की राशि भी जारी की गई।

अक्टूबर 2026 तक योजना की 41 किस्तों में महिलाओं के खातों में 67,230 करोड़ 96 लाख रुपए भेजे जा चुके थे। 42वीं किस्त के बाद यह राशि करीब 69,050 करोड़ रुपए हो गई है।

सीएम ने ये घोषणाएं भी कीं
मुख्यमंत्री ने पिछोर में सांदीपनि विद्यालय, खनियाधाना में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बामौरकला में महाविद्यालय और रेड्डी चौराहे पर पुलिस चौकी स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पिछोर किले के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। साथ ही, मोतीसागर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए राशि उपलब्ध कराने और खासना नाले पर पुल निर्माण की घोषणा कर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी।

वंचित महिलाओं के जुड़ने का इंतजार
योजना का लाभ पाने से वंचित पात्र महिलाओं के लिए भी आगे रास्ता खुल सकता है। जानकारी के मुताबिक, पात्रता की शर्तें पूरी करने वाली नई महिलाओं को अगले साल योजना में शामिल करने की तैयारी है। हालांकि, नए पंजीयन या आवेदन की तारीख को लेकर सरकार ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में इच्छुक महिलाओं को नई आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करना होगा।

हर महीने मिलती है 1500 रुपए की सहायता
लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य प्रदेश की पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके तहत हर महीने सीधे बैंक खातों में सहायता राशि भेजी जाती है। 42वीं किस्त जारी होने के साथ ही योजना के लाभार्थियों को नवंबर महीने की आर्थिक सहायता मिल गई है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports