,

MP Voter List: भोपाल में तेजी से बढ़े मतदाता, 10 महीने में 23,188 नए वोटर जुड़े

भोपाल  राजधानी के सात विधानसभा क्षेत्रों में पिछले 10 महीने के दौरान 23,188 मतदाता बढ़ गए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 17 लाख 68 हजार 641 हो गई है। फरवरी 2026 में यह संख्या 17 लाख 45 हजार 453 थी। गुरुवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संक्षिप्त पुनरीक्षण…

MP Voter List: भोपाल में तेजी से बढ़े मतदाता, 10 महीने में 23,188 नए वोटर जुड़े

भोपाल
 राजधानी के सात विधानसभा क्षेत्रों में पिछले 10 महीने के दौरान 23,188 मतदाता बढ़ गए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 17 लाख 68 हजार 641 हो गई है। फरवरी 2026 में यह संख्या 17 लाख 45 हजार 453 थी।

गुरुवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली (इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल) का प्रकाशन किया गया। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे और उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची और युक्तियुक्तकरण के बाद तैयार मतदान केंद्रों की नई सूची सौंपी गई।

अब प्रदेश में कुल 5.48 करोड़ मतदाता, जानें जेंडर-वाइज आंकड़े
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एसआईआर (SIR) के दौरान जहां कुल वोटर्स की संख्या 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 थी, वहीं अब पुनरीक्षण के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 5,48,71,158 पर पहुंच गया है:

पुरुष मतदाता: 2 करोड़ 82 लाख 85 हजार 144

महिला मतदाता: 2 करोड़ 65 लाख 13 हजार 547

थर्ड जेंडर: 937 मतदाता सूची में शामिल हैं।

11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने या किसी प्रकार के संशोधन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है:

दावे-आपत्ति की अवधि: मतदाता 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

विशेष अभियान तिथियां: आम नागरिकों की सुविधा के लिए 21-22 नवंबर और 5-6 दिसंबर को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं।

अंतिम प्रकाशन: प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जिसके बाद आगामी 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार जिले के सात विधानसभा क्षेत्र बैरसिया, उत्तर, नरेला, दक्षिण-पश्चिम, मध्य, गोविंदपुरा व हुजूर के दो हजार 289 मतदान केद्रों पर कुल 17 लाख 45 हजार 453 मतदाता थे, इनमें आठ लाख 88 हजार 530 पुरुष, आठ लाख 56 हजार 851 महिला व 72 अन्य शामिल थे।

इसके 10 महीने बाद 12 नवंबर को जब प्रारूप प्रकाशित किया गया तो अब जिले में मतदाताओं की संख्या 17 लाख 68 हजार 641 हो गई है। जिनमें आठ लाख 99 हजार 283 पुरुष, आठ लाख 69 हजार 284 महिला व 74 अन्य शामिल हैं।

0.74 प्रतिशत बढ़ गया जेंडर रेटियो इन 10 महीनों में राजधानी में जेंडर रेटियो में 0.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।फरवरी में यह 964 यानि 55.79 प्रतिशत था जो कि अब बढ़कर 967 यानि 56.53 प्रतिशत हो गया है।

मध्य विधानसभा क्षेत्र में एक हजार पुरुषों पर सबसे अधिक 991 महिला मतदाता हैं, जबकि उत्तर में एक हजार पुरुषों पर 989 महिला मतदाता हैं।इस तरह दक्षिण पश्चिम में 985, गोविंदपुरा में 973, हुजूर में 963, नरेला में 963 और बैरसिया में 920 महिला मतदाता एक हजार पुरुष मतदाता पर हैं।

11 दिसंबर तक मौका, फिर होगा निराकरण
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और नाम-पते सहित अन्य विवरणों में संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण और निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports