,

छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चार दिन नावों के परिचालन पर रोक; घाटों पर तैनात रहेंगी NDRF-SDRF की टीमें

पटना  छठ महापर्व को लेकर पूरे बिहार में प्रशासनिक तैयारी की गई है। नहाय-खाय से लेकर सुबह के अर्घ्य तक चा दिन निजी नावों के परिचालन पर रोक रहेगी। घाटों के आसपास पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर भी प्रतिबंध रहेगा। लोगों की सुविधा के मद्देनजर राज्य भर में 500 मेडिकल कैंप खोले जाएंगे जहां…

छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चार दिन नावों के परिचालन पर रोक; घाटों पर तैनात रहेंगी NDRF-SDRF की टीमें

पटना
 छठ महापर्व को लेकर पूरे बिहार में प्रशासनिक तैयारी की गई है। नहाय-खाय से लेकर सुबह के अर्घ्य तक चा दिन निजी नावों के परिचालन पर रोक रहेगी। घाटों के आसपास पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर भी प्रतिबंध रहेगा। लोगों की सुविधा के मद्देनजर राज्य भर में 500 मेडिकल कैंप खोले जाएंगे जहां एंबुलेंस की सुविधा रहेगी। जिलों में कंट्रोल रूम के अलावे पुलिस मुख्यालय ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आवश्यकता पड़ने पर 0612-2294318 / 2294319/ 2294323 नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, नदी और तालाबों के घाटों पर सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों, मोटरबोट और लाइफ जैकेट की व्यवस्था की जा रही है। खतरनाक घाटों पर विशेष निगरानी और सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। ऐसे स्थानों पर पुलिसकर्मियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और स्वयंसेवकों की भी तैनाती होगी। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाने के निर्देश हैं। इस बीच, पटना के जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को छठ के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। घाटों के प्रवेश और निकास मार्गों पर भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग और निगरानी की व्यवस्था रहेगी। छठ पूजा समितियों और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। ट्रैफिक प्लान में वैकल्पिक मार्ग, वाहन प्रतिबंध, पार्किंग स्थल और भीड़ के दबाव वाले रास्तों की जानकारी शामिल रहेगी। घाटों और पहुंच मार्गों पर बैरिकेडिंग के साथ माइकिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार जरूरी सूचनाएं दी जाएंगी।

24 घंटे सक्रिय रहेगी क्विक रिस्पॉन्स टीम
पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी समन्वय के साथ पूरी तरह सजग रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करें। उन्होंने क्विक रिस्पॉन्स टीम को पूरे पर्व के दौरान 24 घंटे सक्रिय और अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। किसी भी आपात स्थिति, भीड़ के दबाव या अफवाह की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट ने भी सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम नाव, लाइफ जैकेट और गोताखोरों के साथ तैनात रहेंगी।

बिजली से संबंधित सूचना 1912 पर दें
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विद्युत दुर्घटना की रोकथाम के लिए गुरुवार को ऊर्जा विभाग के सचिव अजय कुमार ने बिजली कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इधर, ऊर्जा सचिव ने स्थलीय निरीक्षण कर घाटों को विद्युत आपूर्ति करने वाले विद्युत शक्ति उपकेंद्र एनआईटी का निरीक्षण किया l बिजली से जुड़ी सूचना टॉल फ्री नंबर 1912 पर दें।

सूबे में 500 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे
बिहार के विभिन्न जिलों में स्थित छठ घाटों पर पांच सौ से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सभी 38 जिलों में जिला प्रशासन की निगरानी में छठ घाटों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में प्रखंड स्तर पर मेडिकल टीमों का गठन किया गया है।

जिलों के सिविल सर्जनों के निर्देश पर ऐसे घाटों को चिह्नित कर रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों एवं चिकित्साकर्मियों की डयूटी लगाई गई है।

जरूरी दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित
जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में आपात स्थिति में मरीजों की जांच एवं इलाज के लिए जरूरी दवाएं एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिलों में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में बनाया गया है ताकि स्थानीय स्तर पर उसे प्रचारित कर महापर्व के दौरान चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

स्वास्थ्य विभाग का कंट्रोल रूम छठ के दौरान क्रियाशील
छठ महापर्व के दौरान राज्य स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से सभी जिलों में तैनात मेडिकल टीमों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में एक वरीय पदाधिकारी की तैनाती की गई है। आपात स्थिति में तत्काल मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज अस्पतालों को तैयार रखा गया है। जिला अस्पतालों में 15-15 बेड और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में 35-35 बेड आपात स्थिति में भर्ती किए जाने वाले मरीजों के लिए सुरक्षित रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा छठ पूजा के मद्देनजर पहले ही सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी 17 नवंबर तक के लिए रद्द की जा चुकी है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports