,

अखिलेश की जिन्नावादी मानसिकता की उपज है ओवैसी-रावण का गठबंधनः मंत्री जयवीर सिंह

'सपा डूबता जहाज, 27 में हो जाएगा सफाया', मंत्री दयाशंकर मिश्र का अखिलेश पर तीखा तंज जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा, अखिलेश का डर बढ़ता जा रहाः मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह और दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। जयवीर सिंह…

अखिलेश की जिन्नावादी मानसिकता की उपज है ओवैसी-रावण का गठबंधनः मंत्री जयवीर सिंह

'सपा डूबता जहाज, 27 में हो जाएगा सफाया', मंत्री दयाशंकर मिश्र का अखिलेश पर तीखा तंज

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा, अखिलेश का डर बढ़ता जा रहाः मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु'

लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह और दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। जयवीर सिंह ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर रावण का गठबंधन अखिलेश की जिन्नावादी मानसिकता की उपज है। लेकिन विपक्ष चाहे जितने भी मोर्चे बना ले, एनडीए को इससे कोई नुकसान नहीं है। वहीं, दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि अखिलेश यादव डरे हुए हैं। इस समय उनकी हालत खराब है, उन्हें बीजेपी की चिंता करने की बजाय अपने डूबती पार्टी को बचाने पर ध्यान देना चाहिए।

जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा अपने 10 साल के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर 2027 में जनता के बीच जाएगी। जनता ने एक बार फिर सपा को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के शासनकाल में माफियाओं का बोलबाला था। गुंडों के डर से महिलाएं घरों से निकलने में भी डरती थी। लेकिन आज योगी के राज में महिलाएं सुरक्षित है और माफियाओं का सफाया हो गया है।

सपा राज में ध्वस्त थी कानून व्यवस्था
जयवीर सिंह ने कहा कि सपा राज में सपाई दलितों की जमीन पर कब्जा करते थे। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। उस समय उत्तर प्रदेश के थाने सपा द्वारा पाले गए अपराधी चलाते थे। जो जितना बड़ा अपराधी, उतना बड़ा समाजवादी हुआ करता था।

'अखिलेश डरे हुए हैं, सपा अब डूबता जहाज'
दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है अखिलेश का डर बढ़ता जा रहा है। उन्हें अच्छे से पता है कि इस चुनाव में सपा का सफाया होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा डूबता जहाज है, जिसपर अब कोई सवार नहीं होना चाहता।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports