,

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1.24 करोड़ बहनों को अंतरित की 1831 करोड़ रूपए की सम्मान राशि

बहनें बन रही हैं आत्मनिर्भर और खुशहाल पिछोर को परिसीमन आयोग की अनुशंसा पर जिला बनाया जाएगा पिछोर में बनेगा सांदीपनि विद्यालय, खनियांधाना में खुलेगी पुलिस चौकी पिछोर में सर्व सुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा, कासना नाले पर बनेगा पुल पिछोर किले में होंगे पांच करोड़ के विकास कार्य मोती सागर के सौन्दर्यीकरण के लिए…

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1.24 करोड़ बहनों को अंतरित की 1831 करोड़ रूपए की सम्मान राशि

बहनें बन रही हैं आत्मनिर्भर और खुशहाल
पिछोर को परिसीमन आयोग की अनुशंसा पर जिला बनाया जाएगा
पिछोर में बनेगा सांदीपनि विद्यालय, खनियांधाना में खुलेगी पुलिस चौकी
पिछोर में सर्व सुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा, कासना नाले पर बनेगा पुल
पिछोर किले में होंगे पांच करोड़ के विकास कार्य
मोती सागर के सौन्दर्यीकरण के लिए राशि दी जाएगी, बामोरकलां में खुलेगा महाविद्यालय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 5.5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों को अंतरित की 200 करोड़ रूपए से अधिक की सहायता राशि
पिछोर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने शिवपुरीवासियों को दी 221.22 करोड़ रूपए के 121 विकास कार्यों की सौगात

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार प्रदेश की सभी बहनों को आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से समृद्ध बनाकर इनके जीवन में खुशहाली लाने के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनें हमारा मान है, सम्मान है। बहनों से ही हर घर में रौनक है। इनके स्वाभिमान की रक्षा कर हम इन्हें स्वावलंबी बना रहे हैं। बहनों के स्वावलंबी बनने से ही प्रदेश में समृद्धि आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हमारे देश को भी माता का दर्जा मिला है। दुनिया में भारतवासी ही हैं, जो अपने देश को माता के रूप में पूजते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पिछोर से लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र लाड़ली बहनों को 42वीं किश्त के रूप में 1831 करोड़ रूपए से अधिक की सम्मान राशि (प्रत्येक को 1500-1500 रूपए) सिंगल क्लिक से पात्र बहनों के बैंक खातों में अंतरित कर भाईदूज का उपहार दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में मप्र राज्य आजीविका मिशन में कार्य कर रहे 5.5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों को भी नगद साख सीमा के रूप में सिंगल क्लिक से 200 करोड़ रूपए से अधिक की सहायता राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां 221.22 करोड़ रूपए की लागत के कुल 121 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण कर शिवपुरी जिलेवासियों को दीपावली की सौगात दी। इसमें 186.23 करोड़ रूपए की लागत वाले 85 कार्यों का भूमि-पूजन और 35 करोड़ रूपए की लागत के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।

लाड़ली बहना योजना: महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान का मजबूत आधार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' प्रदेश की बहनों के सामाजिक सम्मान, वित्तीय स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल है, जिसे राज्य सरकार निरंतर और अधिक सशक्त बना रही है। जून 2023 में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत शुरुआत में महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाती थी, जिसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाते हुए अक्टूबर 2023 में 1,250 रुपए और नवंबर 2025 से बढ़ाकर 1,500 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। वर्तमान में यह निर्धारित सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे पात्र महिलाओं के आधार-सक्रिय बैंक खातों में पारदर्शी रूप से अंतरित की जा रही है, जिससे नारी शक्ति को नया संबल मिल रहा है।

परिसीमन आयोग की अनुशंसा पर पिछोर बनेगा जिला
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पिछोर को जिला बनाने की मांग की। जनप्रतिनिधियों की मांग का समर्थन कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा परिसीमन आयोग का गठन किया गया है। परिसीमन आयोग द्वारा अनुशंसा करने पर पिछोर को जिला बनाया जाएगा। इसमें सरकार सभी जरूरी सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पिछोर में सांदीपनि विद्यालय बनाने, पिछोर में सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण करने, खनियांधाना के रेडी चौराहा में पुलिस चौकी स्थापित करने, बामोरकलां में महाविद्यालय खोलने सहित कासना नाले पर एक पुल का निर्माण करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछोर के किले में 5 करोड़ रूपए की लागत से सभी जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने मोतीसागर झील के सौंदर्यीकरण के लिए भी शासन से समुचित राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पिछोर की मोतीसागर झील का निरीक्षण भी किया।

प्रदेश की आधी आबादी को पूरा हक दिलाने के लिये दृढ़ संकल्पित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत पूरी दुनिया में अपनी अलग धाक जमाने के साथ और साख बना रहा है। प्रदेश की आधी आबादी को पूरा हक दिलाने के दृढ़ संकल्पित है। लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना इसी संकल्प की दिशा में हमारा प्रयास है। उन्होंने बताया कि लाड़ली बहना योजना में हमारी सरकार योजना आरंभ (जून 2023) से नवम्बर 2026 तक लाड़ली बहनों को 69 हजार करोड़ रूपए से अधिक सम्मान राशि दे चुकी है। कई बहनों ने इस राशि से सिलाई केंद्र सहित अनेक प्रकार से अच्छा उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि रोजगारपरक उद्योग लगाने पर हम उद्योगपतियों को प्रोत्साहन दे रहे हैं। साथ ही ऐसे उद्योगों में महिलाओं को रोजगार देने पर हम नियोक्ता को 5 हजार रूपए महीना (रोजगाररत प्रत्येक बहन के लिए) अलग से दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देकर किसानों और पशुपालकों और महिलाओं की आय संवृद्धि के लिए प्रयास कर रहे हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed