,

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को घर बैठे मिलेगा लोन; जानें पूरी प्रक्रिया

पटना  बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सम्राट सरकार ( Samrat Choudhary Government ) ने बड़ा फैसला किया है। अब पैसों की जरूरत पड़ने पर लोन लेने के लिए सरकारी कर्मिचारियों-पेंशनभोगियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बिहार सरकार के वित्त विभाग एक मोबाइल एप और वेबसाइट शुरू करने जा…

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को घर बैठे मिलेगा लोन; जानें पूरी प्रक्रिया

पटना
 बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सम्राट सरकार ( Samrat Choudhary Government ) ने बड़ा फैसला किया है। अब पैसों की जरूरत पड़ने पर लोन लेने के लिए सरकारी कर्मिचारियों-पेंशनभोगियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बिहार सरकार के वित्त विभाग एक मोबाइल एप और वेबसाइट शुरू करने जा रहा है, जहां से सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी जरूरत पड़ने पर कहीं से भी, कभी भी लोन के लिए अप्लाई (App Based Loan) कर सकेगा। लोन एप्लीकेशन मंजूर होते ही तुरंत ही खाते में लोन की रकम आ जाएगी।

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को कितना लोन मिल सकता है?
पहले जानते हैं बिहार सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को कितना लोन मिल सकता है? सरकार की ओर से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कोई की सरकारी कर्मचारी कटौती के बाद हाथ में आने वाले सैलरी का 30 गुना तक लोन ले सकता है। यही नियम पेंशन भोगी पर लागू होगा।

इसे इस तरह से समझ सकते हैं, मान लीजिए किसी को पीएफ, ग्रेचुएटी सहित अन्य कटौती के बाद 50 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है उसे अधिकतम 15 लाख रुपये का लोन मिलेगा।

कैसे मिलेगा लोन?
अब जानते हैं लोन कैसे मिलेगा? लोन के लिए सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगी को 5 चरणों से गुजरना होगा। यानी लोन की पूरी प्रक्रिया 5 चरणों में पूरी होगी।

1. पहचान सत्यापन: कर्मचारी अपनी ऑफिसियल आइडेंटिटी नंबर दर्ज कर मोबाइल एप या पोर्टल से साइट पर एंट्री करेगा।

2. पात्रता की परख: एचआरएमएस और सीएफएमएस के माध्यम से पद, वेतन और ऋण सीमा का स्वतः मिलान होगा।

3. लोन राशि और लोन चुकाने के समय का चुनाव : कर्मचारी अपनी जरूरत के मुताबिक लोन की राशि और 2 से 60 माह (5 साल) की समयावधि तय कर सकेंगे।

4. नियम और शर्तें : पटल पर ब्याज दर, किस्त और सभी शुल्कों का विवरण तथ्य एप या पोर्टल जहां से एप्लाई कर रहे हैं, वहां दिखेगा।

5. सीधे खाते में आएगी रकम : शर्तों पर सहमति जताते ही स्वीकृत राशि पंजीकृत खाते में तुरंत भेज दी जाएगी।

लोन की किस्त कैसे कटेगी?
जानकारी के मुताबिक, लोन लेने के बाद अगर लोन की पूरी रकम को 60 दिन यानी 2 महीने के अंदर कोई चुकाता है तो उसे कोई ब्याज नहीं देना होगा और न ही लोन की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। लोन की किस्त जमा करने के लिए अलग से कोई प्रक्रिया अपनानी नहीं होगी। वेतन या पेंशन तैयार होते ही तय मासिक किस्त अपने आप आपके खाते से ही कट जाएगी।

सरकार की पहल पर क्या कहना है पेंशनभोगियों का?
बिहार सरकार की इस पहल पर कर्मचारी और रिटार्यड पेंशनभोगियों ने खुशी जाहिर की है। पटना के वरिष्ठ नागरिक और रिटार्यड इंजीनियर भोला प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार अगर ये योजना शुरू कर रही है तो बड़ी खुशी की बात है। पेंशनभोगियों को जब जरूरत होती तो कई बार बैंक से लोन नहीं मिल पाता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports