,

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पश्चिमी सिंहभूम सबसे आगे, साहिबगंज और पलामू में सबसे ज्यादा मामले लंबित

रांची  राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत चल रही सुनवाई में नो मैपिंग के 56.4 प्रतिशत तथा तार्किक विसंगति (लाजिकल डिस्क्रिपेंसी) के 79.63 प्रतिशत मामले निष्पादित हो चुके हैं। वहीं, अन्य श्रेणी के 98.67 प्रतिशत मामले निष्पादित किए जा चुके हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों के…

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पश्चिमी सिंहभूम सबसे आगे, साहिबगंज और पलामू में सबसे ज्यादा मामले लंबित

रांची
 राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत चल रही सुनवाई में नो मैपिंग के 56.4 प्रतिशत तथा तार्किक विसंगति (लाजिकल डिस्क्रिपेंसी) के 79.63 प्रतिशत मामले निष्पादित हो चुके हैं। वहीं, अन्य श्रेणी के 98.67 प्रतिशत मामले निष्पादित किए जा चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, नो मैपिंग तथा तार्किक विसंगति दोनों मामलों के निष्पादन में पश्चिमी सिंहभूम सबसे आगे है। इस जिला ने दोनों श्रेणी में लगभग शत-प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर लिया है।

वहीं, लोहरदगा जिला ने तार्किक विसंगति में लगभग शत-प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर लिया है। अन्य श्रेणी के मामलों के निष्पादन में सिमडेगा एवं लोहरदगा दोनों जिलों ने 100 प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर लिया है। वहीं, खूंटी 99.98 प्रतिशत, पश्चिमी सिंहभूम 99.93 प्रतिशत, देवघर 99.91 प्रतिशत तथा गढ़वा 99.88 प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर लिया है।

इस श्रेणी में केवल कुछ जिलों में ही थोड़े कार्य बचे हुए हैं। नो मैपिंग में साहिबगंज तथा तार्किक विसंगति में पलामू जिला सबसे पीछे चल रहा है। बताते चलें कि 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत मामलों का निष्पादन होना है।

नो मैपिंग के निष्पादन में टाप पांच जिले (आंकड़े प्रतिशत में)
पश्चिमी सिंहभूम : 99.97, लोहरदगा : 98.54, देवघर : 86.36, रामगढ़ : 68.08 तथा धनबाद : 67.73
नो मैपिंग के निष्पादन में काफी पीछे चल रहे पांच जिले (आंकड़े प्रतिशत में)
साहिबगंज : 35.26, पलामू : 36.05, जामताड़ा : 37.81, पाकुड़ : 43.05 तथा गिरिडीह : 46.59

तार्किक विसंगति के निष्पादन में टाप पांच जिले (आंकड़े प्रतिशत में)
पश्चिमी सिंहभूम : 100, लोहरदगा : 99.99, गुमला : 93.32, खूंटी : 91.56 तथा कोडरमा : 91.04
– तार्किक विसंगति के निष्पादन में काफी पीछे चल रहे पांच जिले (आंकड़े प्रतिशत में)
पलामू : 61.45, साहिबगंज : 63.47, पाकुड़ : 64.96, सरायकेला-खरसावां : 68.18 तथा जामताड़ा : 70.65

फैक्ट फाइल
    नो मैपिंग श्रेणी के कुल मामले : 14,04,033
    निष्पादित मामले : 7,91,959
    तार्किक विसंगति के कुल मामले : 45,49,961
    निष्पादित मामले : 36,23,189

अन्य
    श्रेणी के कुल मामले : 1,61,65,853
    निष्पादित मामले : 1,59,50,081

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports