,

भूपेश बघेल की बयानबाजी हताशा और राजनीतिक बौखलाहट का परिचायक:- संजय वास्तव

 रायपुर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय वास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल जी की बयानबाजी अब राजनीतिक मर्यादाओं को लांघती जा रही है। उनकी टिप्पणियों से स्पष्ट प्रतीत होता है कि वे वैचारिक रूप से भ्रमित हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी…

भूपेश बघेल की बयानबाजी हताशा और राजनीतिक बौखलाहट का परिचायक:- संजय वास्तव

 रायपुर

छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय वास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल जी की बयानबाजी अब राजनीतिक मर्यादाओं को लांघती जा रही है। उनकी टिप्पणियों से स्पष्ट प्रतीत होता है कि वे वैचारिक रूप से भ्रमित हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को उनके बयानों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और उन्हें आत्ममंथन करने की सलाह देनी चाहिए।

संजय वास्तव ने कहा कि आसन्न में जो नगरीय निकाय चुनाव की संभावित हार की आशंका से घबराकर भूपेश बघेल मतदाता सूची में गड़बड़ी जैसे आरोपों को राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही अपनी संभावित पराजय के लिए बहाने तैयार करने की रणनीति बना ली है। जनता अब इस प्रकार की राजनीति और निराधार आरोपों को अच्छी तरह समझती है।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन जी पर अनावश्यक टिप्पणी करना उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। ऐसा लगता है कि भूपेश बघेल को दिन.रात नितिन नबीन का सपना सताता रहता है। आखिर उनकी राजनीतिक बेचैनी का कारण भी स्पष्ट है।  नितिन नबीन जी ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय और कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और समर्पण से कांग्रेस आज भी असहज दिखाई देती है।

वास्तव ने कहा कि  नितिन नबीन जी ऐसे नेता हैं, जो अपनी राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हैं। उनके लिए छठ महापर्व और बिहार की सांस्कृतिक विरासत जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही सम्मान और महत्व जनजातीय समाज, उसकी परंपराओं और जनजातीय गौरव दिवस का भी है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सबका सम्मान, सबका गौरव और सभी वर्गों की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षण देने में विश्वास रखती है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सोच में यही मूल अंतर है। भाजपा अपनी संस्कृति,परंपराओं और राष्ट्र के गौरव को सर्वाेपरि रखती है, जबकि कांग्रेस के कुछ नेताओं का आचरण और बयानबाजी भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति उनकी उदासीनता को उजागर करती है। भूपेश बघेल जी को अनावश्यक व्यक्तिगत टिप्पणियों और आरोप.प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व को भी अपने वरिष्ठ नेता की बयानबाजी पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports