,

आस्था के साथ सेहत का भी पर्व है छठ, जानिए सुबह-शाम सूर्य को अर्घ्य देने के फायदे

धनबाद  लोक आस्था के महान पर्व छठ की छटा इन दिनों पूरे देश में बिखरी हुई है। पूर्वी भारत के इस प्राचीन महापर्व में सूर्योपासना, प्रकृति प्रेम और अनुशासन का अनूठा रूप देखने को मिलता है। हाल ही में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इनोवेटिव रिसर्च एंड ग्रोथ (आईजेआईआरजी) में प्रकाशित शोधकर्ताओं शोभा लाल और शालिनी कुमारी…

आस्था के साथ सेहत का भी पर्व है छठ, जानिए सुबह-शाम सूर्य को अर्घ्य देने के फायदे

धनबाद
 लोक आस्था के महान पर्व छठ की छटा इन दिनों पूरे देश में बिखरी हुई है। पूर्वी भारत के इस प्राचीन महापर्व में सूर्योपासना, प्रकृति प्रेम और अनुशासन का अनूठा रूप देखने को मिलता है।

हाल ही में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इनोवेटिव रिसर्च एंड ग्रोथ (आईजेआईआरजी) में प्रकाशित शोधकर्ताओं शोभा लाल और शालिनी कुमारी के एक विशेष अध्ययन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सदियों पुरानी हमारी परंपराएं केवल आस्था का प्रतीक नहीं हैं, उनके पीछे ठोस वैज्ञानिक, भौतिक और रासायनिक आधार भी मौजूद हैं।

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के फारेन लैंग्वेज के एचओडी प्रो. हिमांशु शेखर चौधरी ने इस शोध के आधार पर छठ महापर्व के आस्था और विज्ञान के अद्भुत संगम पर विस्तृत खाका खींचा है।

छठ पर्व के दौरान उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। शोधकर्ताओं के अनुसार, सुबह और शाम के समय सूर्य की किरणें विशेषकर निम्न सौर जेनिथ कोण स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती हैं।

फोटोबॉयोलाजी के सिद्धांतों के मुताबिक इस दौरान सीमित समय के लिए धूप में रहने से त्वचा में मौजूद तत्व विटामिन-डी थ्री में परिवर्तित होते हैं।

यह हड्डियों की मजबूती और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जरूरी है। साथ ही, यह हमारी शारीरिक घड़ी को भी संतुलित करता है और दोपहर की तेज व हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) किरणों से बचाता है।

प्रसाद का रसायन शास्त्र: खास है ठेकुआ का स्वाद और पोषण
प्रो. हिमांशु शेखर के अनुसार छठ का मुख्य प्रसाद ठेकुआ अपनी अनूठी मिठास और लंबे समय तक सुरक्षित रहने के लिए जाना जाता है।

खाद्य विज्ञान के दृष्टिकोण से गेहूं के आटे, गुड़ और घी के मिश्रण को तलने या सेंकने की प्रक्रिया के दौरान मेलार्ड रिएक्शन होता है। इसी रासायनिक प्रक्रिया के कारण ठेकुआ का सुनहरा रंग, बेहतरीन खुशबू और अनूठा स्वाद उभर कर आता है।

यह इसे बिना किसी कृत्रिम प्रिजर्वेटिव के भी लंबे समय तक खाने योग्य बनाए रखता है। शोध में यह भी सुझाव दिया गया है कि पारंपरिक ठेकुआ में रागी (मड़ुआ) या ज्वार जैसे मोटे अनाजों का उपयोग कर और इसे तलने के बजाय बेक करके इसकी पौष्टिकता को और बढ़ाया जा सकता है।

पर्यावरण अनुकूल परंपरा
अध्ययन में छठ को अन्य पर्वों की तुलना में अधिक पर्यावरण-अनुकूल माना गया है। इसके अनुष्ठान प्राकृतिक जल स्रोतों के किनारे होते हैं और पूजा सामग्री पूरी तरह से जैविक व प्लास्टिक-मुक्त होती है।

आधुनिक समय में शहरी क्षेत्रों की प्रदूषित नदियों और तालाबों को लेकर वैज्ञानिक चिंता भी जताई गई है। शोध में इस बात पर जोर दिया गया है कि नगर निगमों और प्रशासन को पर्व से पहले जल शुद्धिकरण, जल गुणवत्ता की जांच और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की भी पूरी सुरक्षा हो सके।

वैदिक और पौराणिक जड़ों से जुड़ा विज्ञान
ऋग्वेद के सूर्य सूक्तों से लेकर रामायण और महाभारत काल (सीता, कुंती और द्रौपदी के व्रतों) तक इस पर्व की जड़ें फैली हुई हैं। यह शोध प्रमाणित करता है कि हमारे पूर्वजों ने जिन रीति-रिवाजों की रचना की थी।

वो प्रकृति, स्वास्थ्य और विज्ञान की कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरते हैं। जरूरत इस बात की है कि हम आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण और स्वच्छता के मानकों को अपनाते हुए अपनी इस अनमोल सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखें।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports