,

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का वोटर जोड़ो अभियान, 1.73 लाख बूथों पर सक्रिय होंगे कार्यकर्ता

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी की मतदाता सूची में एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोटर कम हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची को लेकर एक और महत्वपूर्ण बात कही है। सीएम ने कहा है कि मतदाता…

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का वोटर जोड़ो अभियान, 1.73 लाख बूथों पर सक्रिय होंगे कार्यकर्ता

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी की मतदाता सूची में एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोटर कम हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची को लेकर एक और महत्वपूर्ण बात कही है। सीएम ने कहा है कि मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हर हाल में निकाले जाने चाहिए। सीएम योगी ने छूटे वोटरों को लिस्ट में शामिल कराने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कोई भी फर्स्ट टाइम वोटर और छूटे हुए लोग मतदाता बनने से रह न जाएं। जिन बेटियों की शादी हो गई है, उनका वोट मायके से तो कट गया लेकिन ससुराल में नहीं बना तो उसे बनवाना है। कोई 18 साल का युवा छूटने न पाए। प्रधानी की लिस्ट में जिनके वोट हैं, ये सुनिश्चित करें कि उनके विधानसभा की मतदाता सूची में भी हों। उन्होंने कहा कि कुछ लोग घुसपैठियों की तरह मतदाता सूची में घुस गए हैं। ऐसे लोगों को सूची से बाहर करना है। हर पात्र हिंदू वोटर का नाम सूची में शामिल कराएं।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा के मतदाता जोड़ो अभियान की प्रदेश कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने विस्तार से अलीगढ़ की कोल सहित उन सीटों का गणित समझाया, जहां जीत का अंतर कम था। उन्होंने कहा कि सब काम छोड़कर वोटर बनाने के अभियान में जुटें। हिंदुओं के 1.27 करोड़ वोट कटे हैं। आपत्ति हमें करनी चाहिए थी, मगर विपक्ष बेवजह का शोर मचा रहा है। इस पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्यास लगे, तब कुंआ खोदने पर दिक्कत होगी। अभी सही समय है, इसलिए जुट जाओ।

योगी ने कहा कि सरकारी योजनाओं के लाखों लाभार्थियों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं। मुख्यमंत्री का फोकस लापता वोटों को खोजकर उन्हें मतदाता बनवाने पर रहा। उन्होंने प्रदेश की हार-जीत के कम अंतर वाली करीब दो दर्जन सीटों के आंकड़े भी रखे। कहा कि कम अंतर वाली सीटों पर ज्यादा वोट कट गए तो दिक्कत है। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जुट जाएं तो हर लक्ष्य की प्राप्ति संभव है।

मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगी बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में एक माह का मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगी। यह मुहिम 19 नवंबर से 19 दिसंबर तक चलेगी। आगामी 22, 23 और 24 नवंबर को पूरी पार्टी बूथ पर दिखेगी। प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर पूरी पार्टी नजर आएगी। बूथ अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष तक और वार्ड मेंबर से लेकर मंत्री तक सभी इस दौरान सक्रिय रहकर नये और छूटे हुए मतदाताओं के वोट बनवाएंगे। पार्टी का युवा और महिला मोर्चा अलग-अलग तिथियों में विशेष अभियान चलाएंगे। उसमें भी पार्टीजन जुटेंगे। पार्टी ने 17 नवंबर को निर्वाचन आयोग द्वारा संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण (एसएसआर) की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होते ही 19 नवंबर से उसे लेकर हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। जो भी नाम छूटे हैं, उन्हें खोजकर शामिल कराया जाएगा।

अभियान को लेकर पार्टी की जिलों में बैठकें 16, 17 और 18 को होंगी। विधान की बैठकें 19, 20 और 21 नवंबर को आयोजित की जाएंगी जबकि 22, 23 और 24 नवंबर को प्रदेश के हर बूथ पर विशेष अभियान चलेगा। महिला मोर्चा 28, 29 व 30 नवंबर को घर-घर जाकर महिलाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएगा जबकि युवा मोर्चा एक, दो व तीन दिसंबर को फर्स्ट टाइम वोटरों को जोड़ने की खास मुहिम चलाएगा। आगामी 13 दिसंबर को समीक्षा बैठकें होंगी। पूरे अभियान की प्रदेश मुख्यालय से मॉनीटरिंग होगी। सहकारिता विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने पीपीटी के जरिए पूरे अभियान की रूपरेखा समझाई। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति वोटर बनने से वंचित न रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports