UPSC IFS Mains Admit Card 2026 जारी, 22 नवंबर से शुरू होगी मुख्य परीक्षा

नई दिल्ली  संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सिविल सर्विस और फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे। वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए UPSC IFS Mains Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑफिशियल पोर्टल पर…

UPSC IFS Mains Admit Card 2026 जारी, 22 नवंबर से शुरू होगी मुख्य परीक्षा

नई दिल्ली
 संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सिविल सर्विस और फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे। वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए UPSC IFS Mains Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपीएससी सिविल सर्विस आईएफएस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं।

    एडमिट कार्ड डाउलोड करने के लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in विजिट करें।
    वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
    अब UPSC IFS Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
    लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाेगा।
    अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन होगी परीक्षा
मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 से 29 नवंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में अपने नाम के साथ-साथ एग्जाम सेंटर का नाम और परीक्षा तिथि सहित शिफ्ट की जांच भी ध्यान से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। साथ ही परीक्षा वाले दिन एग्जाम सेंटर पर पहले पहुंचने का प्रयास करें। अन्यथा अधिक देरी होने पर उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports