,

बृजलाल का अखिलेश पर हमला, बोले- चुनाव आते ही जागा दलित प्रेम

आगरा में सपा के दलित सम्मेलन में बौद्ध वंदना के दौरान सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के खड़े न होने पर उठाए सवाल कन्नौज मेडिकल कॉलेज, आंबेडकर ग्रीन गार्डन और दलित महापुरुषों के नाम पर बने जिलों के नाम बदलने को लेकर सपा को घेरा बृजलाल बोले- 1995 के गेस्टहाउस कांड में मायावती के खिलाफ रची गई…

बृजलाल का अखिलेश पर हमला, बोले- चुनाव आते ही जागा दलित प्रेम

आगरा में सपा के दलित सम्मेलन में बौद्ध वंदना के दौरान सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के खड़े न होने पर उठाए सवाल

कन्नौज मेडिकल कॉलेज, आंबेडकर ग्रीन गार्डन और दलित महापुरुषों के नाम पर बने जिलों के नाम बदलने को लेकर सपा को घेरा

बृजलाल बोले- 1995 के गेस्टहाउस कांड में मायावती के खिलाफ रची गई थी साजिश, सपा के दलित विरोधी चेहरे को न भूलें

लखनऊ
पूर्व डीजीपी एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल ने समाजवादी पार्टी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आगरा में सपा के दलित सम्मेलन के दौरान बौद्ध वंदना के समय रामपुर से पार्टी सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का अपनी कुर्सी से खड़े नहीं होना सपा की दलितों के प्रति सोच को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश यादव का दलित प्रेम जाग उठा है, जबकि सपा का दलित विरोधी इतिहास किसी से छिपा नहीं है।

बाबा साहब के नाम पर बने कॉलेज, पार्क और जिलों के नाम भी बदले
बृजलाल ने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार में एक लाख से अधिक दलित अधिकारियों का रिवर्शन किया गया। छह जुलाई 2016 को गाजियाबाद हज हाउस के लोकार्पण के दौरान आजम खान ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को भूमाफिया कहा था। वहीं, अखिलेश यादव ने कन्नौज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर मेडिकल कॉलेज से बाबा साहेब का नाम हटा दिया था, जबकि लखनऊ के डॉ. भीमराव आंबेडकर ग्रीन गार्डन का नाम बदलकर जनेश्वर मिश्र पार्क कर दिया था। साथ ही दलित महापुरुषों और संतों के नाम पर बने जिलों व संस्थानों के नाम भी बदल दिए थे।

सपा कभी दलितों की हितैषी नहीं हो सकती- बृजलाल
भाजपा सांसद ने एससी-एसटी आयोग में गैर-दलितों की नियुक्तियों को लेकर भी सपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आयोग में अध्यक्ष, दोनों उपाध्यक्ष और 12 सदस्यों के पदों पर गैर-दलितों की नियुक्ति कर दलितों के हितों की रक्षा करने वाली संस्था को कमजोर कर दिया था। बृजलाल ने 2 जून 1995 के लखनऊ गेस्टहाउस कांड का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मुलायम सिंह यादव ने ही बहन मायावती की हत्या की साजिश रची थी, ताकि वह उत्तर प्रदेश की पहली दलित मुख्यमंत्री न बन सकें। उन्होंने कहा कि जिस मुलायम सिंह यादव ने 1993 में मान्यवर कांशीराम के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, उसी ने उनकी शिष्या मायावती के खिलाफ साजिश रची। बृजलाल ने दलित समाज से अपील की कि सपा के दलित विरोधी चेहरे को न भूलें। जो बाबा साहब का अपमान कर सकता है, वह आम दलितों का हितैषी कैसे हो सकता है?

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports