,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छठी मैया के पावन पर्व पर दीं बधाई और शुभकामनाएं

प्रेमपुरा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सूर्यदेव की उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ, पवित्रता, संयम, अनुशासन और समर्पण का त्योहार है। माताएं-बहनें अपने पति की लंबी आयु, बच्चों के सुख, परिवार की समृद्धि और सभी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए 36 घंटे का…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छठी मैया के पावन पर्व पर दीं बधाई और शुभकामनाएं

प्रेमपुरा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सूर्यदेव की उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ, पवित्रता, संयम, अनुशासन और समर्पण का त्योहार है। माताएं-बहनें अपने पति की लंबी आयु, बच्चों के सुख, परिवार की समृद्धि और सभी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। यह त्याग और तपस्या, संपूर्ण प्रकृति की पूजा के साथ ही पूरे देश के लिए प्रेरणा है। भारत के पूर्वी भाग का यह त्यौहार अब पूरे देश के लिए उत्सव और उमंग का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छठी मैया के पावन पर्व पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से सभी पर दया और कृपा बनाए रखने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रेमपुरा घाट पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।

यह पर्व हमें प्रकृति के साथ जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी अपने परिवार की सुख, समृद्धि और परमात्मा के आशीर्वाद के लिए श्रद्धा के साथ छठी मैया का यह त्यौहार मना रहे हैं। अद्भुत श्रद्धा, आस्था, मन के विश्वास का यह पर्व हमें प्रकृति के साथ जुड़ने और ऊर्जा के अनंत स्रोत सूर्यनारायण भगवान को नमन करने का अवसर प्रदान करता है। इस पर्व पर हम उदय होते सूर्य के साथ-साथ अस्त होते सूर्य देवता को भी नमन करते हैं। इस पर्व की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसके सारे पकवान घर पर ही बनते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम स्थल आगमन पर विधायक श्री भगवान दास सबनानी ने उनका स्वागत किया।

अस्ताचलगामी सूर्य को किया गया अर्घ्य अर्पित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रेमपुरा घाट पर पहुंचकर व्रती महिलाओं को प्रणाम किया, उनका आशीर्वाद लिया और छठी मैया की पूजा की तथा सूर्यदेव की पूजा अर्चना में शामिल हुए। फूलों, दीपों और रंगोली से सजाया गया घाट का वातावरण छठ गीतों से भक्तिमय हो रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने "छठी मैया की जय" और "सूर्यदेव की जय" के जयकारों से उनका स्वागत किया। घाट पर हजारों व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, श्री रविन्द्र यति, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पूर्वांचल समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports